एक्सप्लोरर

Punjab News: ‘गुरुद्वारे नहीं होते तो पूरा उत्तर भारत मुस्लिमों का होता’, ज्ञानी हरप्रीत सिंह का BJP नेता के बयान पर पलटवार

Giani Harpreet Singh News: राजस्थान में बीजेपी नेता संदीप दायमा ने सिख समाज को लेकर विवादित बयान दिया था. इस पर तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

Punjab News: राजस्थान (Rajasthan) के तिजारा विधानसभा में बीजेपी (BJP) नेता संदीप दायमा (Sandeep Dayma) के बयान का सिख समुदाय में विरोध बढ़ता जा रहा है. तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह (Giani Harpreet Singh) की भी संदीप दायमा के बयान पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की रैली में गुरुद्वारों को उखाड़ने का बयान निंदनीय है, इतिहास गवाह है कि कांग्रेस मे भी इसी सोच के तहत सिख धर्मस्थलों पर हमला किया था और आज बीजेपी भी कांग्रेस की राह पर चलती नजर आ रही है.

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को केंद्र सरकार को पत्र लिखना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे नहीं होते तो पूरा उत्तर भारत मुस्लिमों का होता. उन्होंने सिखों को मजबूत होने का आह्रान करते हुए कहा कि उन्हें कभी न्याय मांगने से नहीं मिला है. हरसंभव प्रयास कर लघु संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. एक वो समय था जब एसजीपीसी के अध्यक्ष बोलते थे तो दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री को भी जवाब देना पड़ता था और अब ऐसा समय आ गया है कि पत्र लिखने के बाद भी कोई कार्रवाई तक नहीं की जाती है.

‘बीजेपी नेता मांग चुके हैं माफी’

बता दें कि बाबा बालकनाथ तिजारा विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. उनके समर्थन में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी संदीप दायमा ने सिख समाज को लेकर विवादित बयान दिया था. बीजेपी नेता के बयान के बाद जब राजनीति गरमाई तो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने बयान पर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि गलती से उनके मुंह से यह शब्द गलत निकला है. वह गुरुद्वारा का सम्मान करते हैं.

यह भी पढ़ें: Navjot Kaur News: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने जीती कैंसर से जंग, भावुक पोस्ट कर दिया ये संदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget