एक्सप्लोरर

Haryana News: CMIE के आंकड़ों को खट्टर ने बताया गलत, कहा- हरियाणा में बेरोजगारी दर केवल 8 फीसदी है

Haryana Unemployment: सीएम मनोहर लाल ने कहा सीएमआईई के अनुसार हरियाणा में 34.5 फीसदी बेरोजगारी है, लेकिन नीति आयोग ने इन आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताया. हरियाणा में बेरोजगारी दर केवल 8 फीसदी है.

Unemployment Rate In Haryana: हरियाणा (Haryana) में बेरोजगारी को लेकर सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सवाल खड़ा कर दिया है. सीएम ने कहा कि नीति आयोग ने इन आंकड़ों को गलत बताया है. सीएमआईई के अनुसार हरियाणा में 34.5 फीसदी बेरोजगारी है, लेकिन नीति आयोग ने इन आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताया. सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी दर केवल 8 फीसदी है. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उनमें स्किलिंग बढ़ाना भी सरकार का लक्ष्य है.

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को नई दिल्ली में हरियाणा भवन में नीति आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसके बाद उन्होंने बताया कि बैठक में कृषि व फसल विविधीकरण को लेकर खासतौर पर चर्चा की गई है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई है. इसी के साथ पशुपालन, मछली पालन,  बागवानी के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर भी चर्चा की गई है.

स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सुविधा
आगे खट्टर ने कहा, हरियाणा के कम से कम 20 जिले स्वास्थ्य क्षेत्र में देश के टॉप 100 जिलों में शामिल हैं. वहीं प्रदेश में नई शिक्षा नीति को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने 2030 तक नई शिक्षा नीति लागू करने का लक्ष्य रखा हुआ है, जबकि हरियाणा में 2025 तक ही प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू कर देंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों को तकनीक से जोड़ने के लिए प्रदेशभर में टेबलेट वितरण कार्यक्रम चलाया गया. सरकारी स्कूलों को हरियाणा बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड से भी जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: 
PPSC Recruitment 2022: पंजाब में Junior Auditor के पदों पर निकली वैकेंसी, बीकॉम पास कर सकते हैं अप्लाई

ABP Shikhar Sammelan Punjab Live: ABP शिखर सम्मेलन में बोले DGP गौरव यादव- गैंगस्टर्स का होगा सफाया, कांग्रेस- BJP ने लगाया ये आरोप


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget