एक्सप्लोरर

Gurugram Weather: गुरुग्राम में भारी बारिश से 'दरिया' बने कई इलाके, शहर में लगा जाम, लोग हुए परेशान

Gurugram Rain News: द्वारका एक्सप्रेसवे, सेक्टर 9, सेक्टर 21, सेक्टर 23, ग्रीनवुड सिटी, आर्डी सिटी, पालम विहार, भीम नगर और एमजी रोड में गंभीर तौर से जलजमाव की स्थिति बन गई.

Heavy Rainfall In Gurugram: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शुक्रवार (28 जून) को सुबह भारी बारिश हुई. इसके बाद कई जगहों पर भयंकर जलजमाव की स्थिति बन गई. खासकर आवासीय इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मूसलाधार बारिश के बाद शहर भर में ट्रैफिक जाम हो गया.

द्वारका एक्सप्रेसवे, सेक्टर 9, सेक्टर 21, सेक्टर 23, ग्रीनवुड सिटी, आर्डी सिटी, पालम विहार, भीम नगर और एमजी रोड में गंभीर तौर से जलजमाव की सूचना मिली. यहां लोगों के लिए अपने घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया. गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह शहर में हुई बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे भी प्रभावित हुआ.

कहां कितनी हुई बारिश?

शुक्रवार सुबह 7.30 बजे तक के मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के आंकड़ों के मुताबिक, सोहना में 82 मिमी बारिश हुई, इसके बाद वजीराबाद में 55 मिमी, गुरुग्राम में 30 मिमी, जबकि पटौदी में सबसे कम 3 मिमी बारिश हुई. स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर जलजमाव और ट्रैफिक जाम के संकट को शेयर किया. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए), नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और ट्रैफिक पुलिस की टीमों को स्थिति को मैनेज करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

जलभराव वाले जगहों की निगरानी

एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बताया कि खांडसा से खेड़की दौला टोल तक का इलाका सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक था. डीसीपी (यातायात) वीरेंद्र विज ने कहा, हमारी टीमें सभी प्रमुख जगहों पर तैनात हैं, जलभराव वाले स्थानों की निगरानी कर रही हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है. इस बीच, जीएमडीए ने ट्वीट किया, सुरक्षित यातायात आवाजाही की सुविधा के लिए सिग्नेचर टॉवर, सेक्टर 23/23ए डिवाइडिंग रोड और गोल्ड सूक के पास जलभराव को साफ कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

परेशानी बयां करते हुए रो पड़े बुजुर्ग, मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुए साउथ दिल्ली के कई इलाके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Embed widget