एक्सप्लोरर

Sexual Harassment Case: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, पुलिस को सौंपी गई CCTV फुटेज

Gurugram News: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में प्रोफेसर धीरेंद्र कौशिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद उन्हें शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों से मुक्त कर दिया है.

Haryana News:  हरियाणा के गुरुग्राम के गुरुग्राम विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया गया है. जिसके बाद महिला सहकर्मी की शिकायत पर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार गुरुग्राम विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को मंगलवार को उनके शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों से मुक्त कर दिया गया. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है. गुरुग्राम विश्वविद्यालय में फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के डीन रहे धीरेंद्र कौशिक के खिलाफ एक महिला सहायक प्रोफेसर द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया था. 

धीरेंद्र कौशिक को सभी जिम्मेदारियों से किया मुक्त
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया था कि वह पिछले चार महीनों से लगातार उनका यौन उत्पीड़न कर रहे थे. पुलिस ने सोमवार को कहा था कि कौशिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 ए (यौन उत्पीड़न), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत महिला पुलिस थाने, सेक्टर 51 में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. गुरुग्राम विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कौशिक को विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक के बाद डीन के पद सहित सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. 

आईसीसी करेगी मामले की जांच
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि महिला सहायक प्रोफेसर की शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. कौशिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गुरुग्राम विश्वविद्यालय में फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के डीन, अध्यक्ष, प्रॉक्टर समेत सौंपे गए सभी शैक्षणिक और अन्य प्रशासनिक कार्यों से मुक्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को सौंपी गई है.

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
प्रवक्ता ने कहा कि आईसीसी की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी हैं, जो मामले की अलग से जांच कर रही है. इस बीच, महिला थाने, सेक्टर 51 की एक टीम ने मंगलवार को विश्वविद्यालय का दौरा किया. आरोपी प्रोफेसर को पूछताछ के लिए पुलिस थाने भी ले जाया गया. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की जांच के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Punjab Police: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1,796 संदिग्ध लोगों की तलाशी, 1,768 वाहनों की जांच, जानिए वजह

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget