एक्सप्लोरर

Gurugram: 25 करोड़ की लागत से पटौदी रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पटौदी रेलवे स्टेशन तस्वीर बदलने वाली है. रेलवे की तरफ से योजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

Gurugram News: अंग्रेजों के समय बने रेलवे स्टेशनों की देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायापलट की जा रही है. अब गुरुग्राम के पटौदी रोड रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलेगी. वास्तुकला, संस्कृति और विरासत की झलक स्टेशन पर देखने को मिलेगी.

योजना पर रेलवे की तरफ से 25 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. पटौदी रोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक भरतलाल मीणा का कहना है कि रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. पटौदी रेलवे स्टेशन निकट भविष्य में भव्य होने के साथ आधुनिक सुविधाओं से भी लैस होगा.

स्टेशन पटौदी शहर को दिल्ली, गुडगांव और मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, अजमेर, जैसलमेर, भगत की कोठी, जयपुर से जोड़ता है. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदली जाएगी. स्टेशन अधीक्षक भरतलाल मीणा ने बताया कि अतिरिक्त इमारत के ब्लॉक का निर्माण, भवन के अगले हिस्से का सुधार, प्रतीक्षालय, शौचालय और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं अपग्रेड की जाएंगी. सर्कुलेटिंग एरिया औरप पार्किंग का भी विस्तार किया जा रहा है.


Gurugram: 25 करोड़ की लागत से पटौदी रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

25 करोड़ की लागत से बदलेगी पटौदी रेलवे स्टेशन की तस्वीर

स्टेशन बिल्डिंग पोर्च, कैफेटेरिया, स्टेशन के रास्ते में अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार, आधुनिक साइनेज बोर्ड, आधुनिक एलईडी आधारित प्रकाश व्यवस्था, एग्जीक्यूटिव लाउंज में एलईडी टीवी का प्रावधान, यात्री घोषणा प्रणाली का विस्तार, नए 12 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण सहित सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य किए जाने हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2023 को देशभर में 554 रेलवे स्टेशनों की कायापलट करने के कार्य का शिलान्यास किया था. स्टेशन का नाम भले ही पटौदी रोड हो, लेकिन पटौदी से करीब 4 किलोमीटर दूर हेलीमंडी में है. अब 25 करोड़ रुपये की लागत से पटौदी रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनेगा. 

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

Rao Inderjit Singh: हरियाणा से लोकसभा की पिच पर राव इंद्रजीत सिंह का सिक्सर, मंत्री बनने की बनाई हैट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget