एक्सप्लोरर

Punjab Crime: बठिंडा में मार्केट प्रधान की गैंगस्टर अर्श डल्ला ने करवाई हत्या, खुद ली जिम्मेदारी, बताई वजह

Bathinda News: बठिंडा के माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला के हत्यारों पर पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा है. वहीं कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.

Punjab News: पंजाब के बठिंडा के माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की 29 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी. इस हत्या मामले में अब एक नया मोड आ गया है. गैंगस्टर अर्श डल्ला ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है वो कनाडा में छुपकर बैठा है. मंगलवार को खुद गैंगस्टर अर्श डल्ला ने इसी जानकारी दी है. उसने कहा है कि मैंने हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या करवाई है उससे मल्टी स्टोरी पार्किंग ठेके को लेकर विवाद चल रहा था. जिसको लेकर उसे पहले कई बार समझाया भी गया लेकिन जब वो नहीं माना तो उसकी हत्या करवानी पड़ी.  

एसएसपी बोले जल्द होगा मामले का खुलासा 
वहीं मामले को लेकर एसएसपी गुरमीत सिंह खुराना ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से अर्श डल्ला की तरफ से हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात पता चली है. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है. वहीं जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि पुलिस की तरफ से बदमाशों की तस्वीर जारी कर सूचना देने वालों को 2 लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया है. 

हरजिंदर सिंह उर्फ मेला 5-6 राउंड फायर
आपको बता दें कि घटना बीते शनिवार की है. शाम 5 बजे के करीब माल रोड एसोसिएशन के प्रधान हरजिंदर सिंह उर्फ मेला अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे. इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों में से एक ने उनपर करीब 5-6 राउंड फायर किए. गोलियों की आवाज से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. गंभीर रूप से घायल हरजिंदर सिंह उर्फ मेला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर किया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

वहीं घटना के विरोध में व्यापारियों ने गोनियाना हाईवे पर स्थित हनुमान चौक पर धरना दिया. इस धरने में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू और कई राजनेता भी पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें: Gurpreet Kaur: क्या राजनीति में उतरेंगी पंजाब के सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर? इन दिनों कर रहीं ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget