एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में अब नया बिजली कनेक्शन लेने वालों को मिलेगा ये फायदा, विभाग ने जारी किए आदेश

Gurugram Electricity Connection News: गुरुग्राम में अब नया बिजली का कनेक्शन लगवाने वालों की एक परेशानी कम होनी वाली है. बिजली विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में अब बिजली का नया कनेक्शन लगवाने वाले लोगों को केबल खरीदने की जरूरत नहीं है. बिजली निगम खुद केबल मुहैया कराएगा. पहले कोई भी नया बिजली कनेक्शन लगवाता था तो अपनी केबल खुद खरीद कर लाता था और तब जाकर उसका मीटर लगा पता था, लेकिन अब बिजली निगम ने लोगों की सुविधा के लिए खुद केबल देनी शुरू कर दी है, जिसमें मीटर लगवाने वाले से न कोई चार्ज लिया जाएगा और न ही केबल के पैसे.

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को खुद सर्विस कनेक्शन केबल उपलब्ध करवाएगा. बिजली निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि निगम के पास एक (सिंगल) फेस के नए कनेक्शन जारी करने के लिए पीवीसी केबल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. निगम ने सभी ऑपरेशन उपमंडल कार्यालय में उसका अग्रिम आवंटन कर दिया है. इसके बाद आम उपभोक्ता को अपनी केबल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि निगम खुद उसको केबल देगा.

शिकायत आने पर होगी कार्रवाई

अमित खत्री ने बताया कि अब से यदि आवंटन के बावजूद उपभोक्ताओं से पीवीसी केबल मांगने की कोई शिकायत सामने आती है, तो इसे बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी अधिकारी के साथ-साथ कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस संदर्भ में सभी संबंधितों को सख्त और सावधानीपूर्वक अनुपालन के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं.

बिजली निगम के स्टोर में है पर्याप्त केबल

बिजली निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि बिजली निगम के स्टोर में पर्याप्त केबल उपलब्ध है. नए कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए, सभी ऑपरेशन उपमंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सिंगल फेस के नए कनेक्शन जारी करने के लिए निगम के पास उपलब्ध एलटी पीवीसी केबल का ही उपयोग करें. इस संबंध में संबंधित उपभोक्ताओं से फीडबैक लें और यह सुनिश्चित करें कि आवेदक से फील्ड स्टाफ की ओर से किसी पीवीसी की मांग नहीं की जा रही है. उपभोक्ता को शीघ्र ही नया बिजली कनेक्शन जारी करें.

15 दिनों के अंदर मिल जाएगी पीवीसी केबल

इसके अलावा, फील्ड कार्यालयों की सुविधा के लिए, उनके मासिक उपभोग के आधार पर सिंगल फेस कनेक्शन जारी करने के लिए पंद्रह दिनों की औसत आवश्यकता के बराबर पीवीसी केबलों को अग्रिम रूप से आवंटित करने का निर्णय लिया गया है. उपयोग की गई मात्रा के खिलाफ पुनःपूर्ति संबंधित उपमंडल से उपयोग प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा BJP-JJP गठबंधन? बीरेंद्र सिंह के दावे से गरमाई सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget