एक्सप्लोरर

Dussehra 2023: गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी दशहरा ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन, जुटी लोगों की भीड़

Gurugram News: गुरुग्राम के दशहरा ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले लगाए गए थे. जिसको देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई थी. जहां पुतला दहन करने से पहले रामलीला मंचन किया गया.

Gurugram Ravan Dahan 2023: आज पूरे देश में दशहरा मनाया जा रहा है. देशभर में रावण के पुतला दहन किया जा रहा है. ऐसे में दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में असत्य पर सत्य की जीत हुई. बुराई को आखिर अच्छाई ने फिर मार गिराया. गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी स्टेट दशहरा ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के दहन करने के लिए बड़े-बड़े पुतले लगाए गए थे. 

जिनको देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी. शाम 5 बजे से ही लोग रावण , कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन को देखने के लिए मैदान में खड़े हुए थे. आखिर काफी देर इंतजार करने के बाद वह घड़ी आई जब बुराई पर अच्छाई की विजय हुई और तीनों का पुतला दहन कर दिया गया.

गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी रामलीला मैदान में लोगों की शाम से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. लोग शाम से ही इंतजार कर रहे थे कि कब रावण मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहन होगा. इस दौरान महिलाएं और बच्चों का हुजूम भी जमा हो गया था. पुतला दहन से पहले रामलीला का मंचन किया गया और उसमें श्री राम रावण का युद्ध दिखाया गया.

युद्ध के दौरान रावण आखिरकार भगवान श्री राम के हाथों मारे गए. भगवान श्री राम ने आखिरकार रावण और कुंभकरण के पुतले में आग लगाई और भगवान लक्ष्मण ने मेघनाथ के पुतले में आग लगाई.  पुतले में आग लगती देख लोगों को पुतलों से दूर कर दिया गया ताकि कोई हादसा न हो जाए. देखते ही देखते कुछ देर में रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले धू-धू कर जलने लगें और कुछ ही देर में पुतले राख में तब्दील हो गए. आखिरकार भगवान श्री राम के हाथों बुराई का अंत हुआ. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram News: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम कमिश्नर की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget