एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम कमिश्नर की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Gurugram Property Tax News: गुरुग्राम नगर निगम के कमिश्नर पीसी मीणा ने कहा कि जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है, वे भुगतान करके ब्याज माफी के साथ ही छूट का फायदा उठाएं.

Haryana News: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर मंगलवार को आरडब्ल्यूए और नगर निगम अधिकारियों के साथ कमिश्नर पीसी मीणा ने बैठक की. इस दौरान नगर निगम कमिश्नर पीसी मीणा ने प्रॉपर्टी टैक्स डाटा में सुधार को लेकर बातचीत की. पीसी मीणा ने बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के अधिकारियों से कहा कि वे प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार कार्य में तेजी लाएं, ताकि प्रॉपर्टी मालिक सरकार की ओर से दी जा रही ब्याज माफी और छूट की योजना का फायदा उठा सकें.

नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से एनडीसी पोर्टल पर अपने प्रॉपर्टी डाटा को स्व-प्रमाणित करके संपूर्ण बकाया टैक्स का भुगतान करने वाले प्रॉपर्टी मालिकों को ब्याज राशि में 100 प्रतिशत एकमुश्त छूट और शेष बकाया राशि पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

31 दिसंबर 2023 तक ही लागू है योजना

कमिश्नर ने कहा कि यह योजना केवल 31 दिसंबर 2023 तक ही लागू है. जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने अभी तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है, वे एनडीसी पोर्टल पर अपने प्रॉपर्टी डाटा को स्व-प्रमाणित करें और टैक्स का भुगतान करके ब्याज माफी के साथ ही छूट का फायदा उठाएं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 303 कॉलोनियों को वैध करते हुए प्रोपर्टी टैक्स में 15 प्रतिशत छूट की घोषणा की थी. 

नगर निगम के कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

वहीं नगर निगम के कमिश्नर पीसी मीणा ने बैठक में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों व रिहायशी सोसायटियों के प्रबंधकों से भी अपील करते हुए कहा है कि उनके यहां प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट नोटिस का वितरण करने वाले कर्मचारियों को अपना पूर्ण सहयोग दें, साथ ही प्रॉपर्टी मालिक भी उन्हें अपना सही मोबाइल नंबर, वाट्सएप नंबर तथा ईमेल आईडी उपलब्ध करवाएं, ताकि प्रॉपर्टी टैक्स डाटा दुरूस्त किया जा सके. प्रॉपर्टी टैक्स पर आयोजित बैठक में संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार, अखिलेश यादव व विजय यादव, जोनल टैक्सेशन अधिकारी लक्ष्मण दास, समीर श्रीवास्तव व बीएस छौक्कर उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: ईसाई धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर अडिग हैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget