एक्सप्लोरर

Haryana: बीजेपी-जेजेपी गठबंधन में रार की अटकलों पर दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान- 'चुनाव की घोषणा के बाद...'

BJP JJP Alliance: हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी में सब ठीक नहीं चल रहा की अटकलों के बीच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद गठबंधन पर फैसला किया जाएगा.

Haryana News: हरियाणा (Haryana) के सत्तारूढ़ गठबंधन में खींचतान की अटकलें चल रही हैं. वहीं, इस बीच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chuatala) ने यह साफ किया है कि गठबंधन में सब ठीक है. दुष्यंत चौटाला बुधवार को कहा, 'अभी कोई संशय नहीं है और फिलहाल सब ठीक है.' चौटाला चरखी दादरी नई अनाज मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे. इसी दौरान उन्होंने मौजूदा गठबंधन को लेकर यह बात कही.

 हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी  गठबंधन में रार की अटकलों पर उन्होंने कहा, 'अभी कोई संशय नहीं है. गठबंधन सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए जनहित में काम किया और आगे भी ऐसा करती रहेगी. हम चुनाव की घोषणा के बाद ही गठबंधन पर चर्चा करेंगे, फिलहाल सब ठीक है.' गठबंधन को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं.जबकि गठबंधन पर चर्चा नहीं है और सरकार में दोनों पार्टियों के बीच किसी काम को लेकर कोई संशय भी नहीं है.

बीजेपी और जेजेपी संगठन मजूबत करने पर कर रही काम- दुष्यंत
कांग्रेस-इनेलो के बीच गठबंधन की चर्चा पर दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'पिछले छह महीने से हम ऐसी चर्चा सुन रहे हैं....' उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेजेपी अपने-अपने स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सब्जी मंडी की ‘मार्केटिंग फीस’ माफ कर दी है और यह निर्णय व्यापारियों की मांग पर लिया गया है और इसका फायदा प्रदेश में फल और सब्जियों के हजारों विक्रेताओं को मिलेगा.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चरखी दादरी में नया बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज और पुलिस लाइन के निर्माण के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि तीन गांवों के नाम अब तक सामने आए हैं और उपयुक्त स्थान पर तीनों परियोजनाएं कार्यान्वित होंगी.

ये भी पढ़ें-

Haryana Pension: 70 साल से पुराने पेड़ों के मालिकों को सरकार देगी पेंशन, वन मंत्री ने किया ऐलान, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब में प्रदूषण का खतरा बढ़ा, पटियाला-लुधियाना की हवा सबसे ज्यादा खराब
पंजाब में प्रदूषण का खतरा बढ़ा, पटियाला-लुधियाना की हवा सबसे ज्यादा खराब
हरसिमरत बादल ने मानसा SSP को लोकसभा में घसीटा, दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
हरसिमरत बादल ने मानसा SSP के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, जानें मामला
पंजाब: 3 विधायकों के BJP में जाने पर परगट सिंह बोले, 'AAP एक डूबता जहाज'
पंजाब: 3 विधायकों के BJP में जाने पर परगट सिंह बोले, 'AAP एक डूबता जहाज'

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक
भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget