एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, कहा- 'AAP से कोई भी समझौता...'

Lok Sabha Election 2024: पंजाब का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद देवेंद्र यादव पहली बार राज्य के दौरे पर पहुंचे थे. वो तीन दिनों के लिए अमृतसर पहुंचे हैं जहां उन्होंने आप को लेकर बयान दिया.

Punjab News: कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कोई भी समझौता पार्टी की प्रदेश इकाई की भावनाओं के अनुरूप किया जाएगा. उनका यह बयान ऐसे समय आया जब कांग्रेस और ‘आप’ ने आम चुनाव के लिए पंजाब और दिल्ली में सीट बंटवारे पर चर्चा की खातिर राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक की. ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दोनों दलों ने समझौते को अंतिम रूप देने के लिए फिर बैठक करने का फैसला किया.

देवेंद्र यादव राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमृतसर पहुंचे. वह अगले तीन दिन में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी विधायकों और ब्लॉक अध्यक्षों सहित अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे. पिछले महीने पंजाब प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद वह पहली बार राज्य के दौरे पर हैं. अमृतसर पहुंचने के बाद यादव ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और दुर्गियाना मंदिर एवं भगवान वाल्मिकी तीरथ में पूजा-अर्चना की. उनकी अमृतसर यात्रा के दौरान, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू उनके साथ थे.

बाद में यादव ने संवाददाताओं से बातचीत की. ‘आप’ के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए, यादव ने कहा, ‘‘हम चंडीगढ़ में वरिष्ठ नेताओं और ब्लॉक अध्यक्षों सहित विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. मैं लोगों की भावनाएं जानना चाहता हूं. पार्टी नेतृत्व ने कुछ दिन पहले स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि हमारे नेताओं और लोगों की जो भावना होगी, उसी के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा.’’ पंजाब कांग्रेस के कई नेता लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ ‘आप’ के साथ किसी भी गठबंधन के खिलाफ हैं.

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत थी, है और मजबूत रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संगठन विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाता है.’’

पार्टी नेता सिद्धू द्वारा की जा रही रैलियों के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा, ‘‘मैं अभी (पंजाब) आया हूं. मैं इस बारे में पार्टी नेताओं से बात करने के बाद ही कोई टिप्पणी करूंगा.’’

Haryana: बाथरूम में प्राइवेट पार्ट छूने को कहा, 500 छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

बठिंडा के मेहराज गांव में सिद्धू की 17 दिसंबर की रैली पर बाजवा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. उन्होंने सिद्धू को अपना ‘खुद का मंच’ तैयार करने के बजाय पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कहा था. बाद में पार्टी के कुछ नेताओं ने सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. सिद्धू ने बठिंडा के कोटशमीर गांव में रविवार को एक और रैली की.

इस बीच, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग ने कहा कि अगर कोई किसी भी स्थान पर रैली करता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई कांग्रेसी कहीं भी रैली करता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन हर व्यक्ति, चाहे वह ब्लॉक अध्यक्ष हो, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष या पूर्व अध्यक्ष, सभी को अनुशासन बनाए रखना होगा. यदि कोई अनुशासन में नहीं रहेगा तो उसे कार्रवाई का सामना करना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget