एक्सप्लोरर

Stubble Burning: दो दिन की राहत और फिर जलने लगी पंजाब में पराली, AAP के मंत्री बोले- इस साल कम हुआ प्रदूषण

Stubble Burning In Punjab: दिवाली के बाद पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में फिर से इजाफा हुआ है. पिछले 2 दिनों में खेतों में आग लगने की 2,611 घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रदूषण भी बढ़ा है.

Punjab News: पंजाब में दो दिन की राहत के बाद फिर खेतों में आग लगाने की घटनाएं बढ़ती नजर आईं. पराली जलाने की घटनाओं को लेकर किसानों पर हुई कार्रवाई के बाद जहां प्रदेश में खेतों में आग लगाने की घटनाएं कम हुई थीं. अब एक बार फिर खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई और सोमवार को 1,624 मामले दर्ज किए गए. पिछले 2 दिनों में खेतों में आग लगने की 2,611 घटनाएं सामने आई हैं. दिवाली के दिन 987 घटनाएं सामने आई थीं.

किन शहरों में जलाई गई पराली 

बात करें बठिंडा की तो ये प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है. यहां खेतों में आग लगाने की 272 घटनाएं सामने आईं. इसके साथ संगरूर में 216, , मुक्तसर में 191, फाजिलका में 171, मोगा में 164, बरनाला में 132, फरीदकोट में 129, मनसा में 110, फिरोजपुर में 98, पटियाला में 41, लुधियाना में 36 वहीं मलेरकोटला में 25, अमृतसर में 12, फतेहगढ़ साहिब में 9 और होशियारपुर और तरनतारन में 2-2 पराली जलाने के मामले सामने आए. आपको बता दें कि 1 अक्टूबर से 13 नवंबर तक पराली जलाने की कुल 26,341 घटनाएं सामने आ चुकी है. जिसमें से 22,555 मामले 29 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच महज 16 दिनों में सामने आए हैं.

दिवाली पर आतिशबाजी और पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ा
दिवाली पर पटाखे फोड़े जाने और उसके बाद आज पराली जलाने से राज्य भर में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है. जिससे बठिंडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 384 पहुंच गया. इसके साथ ही पटियाला का AQI 298, जालंधर का AQI 291, लुधियाना का AQI 286, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 243, खन्ना का AQI 259 और अमृतसर का AQI 253 रहा.

पर्यावरण मंत्री का दावा पिछले साल के मुकाबले कम रहा प्रदूषण
वहीं दूसरी तरफ पंजाब के पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दावा किया है कि इस साल दिवाली के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर में 2022 की तुलना में 7.6 प्रतिशत और 2021 की तुलना में 22.8 प्रतिशत की कमी देखी गई है. पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, पीपीसीबी ने 6 शहरों, अमृतसर, जालंधर में वायु-गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए हैं. मंत्री मीत हेयर ने बताया कि अमृतसर, लुधियाना, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़ और पटियाला के AQI में पिछले दो साल की दिवाली की तुलना में कमी देखी गई है. दिवाली पर इस साल पंजाब का औसत AQI 207 रहा जबकि 2022 में 224 और 2021 में 268 था.

यह भी पढ़ें: Haryana Pollution: दिवाली के बाद धुआं-धुआं हरियाणा, AQI मीटर में जहरीली हवा का बोल-बाला, जानें आपके शहर का क्या है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget