एक्सप्लोरर

Haryana Politics: 'जब तक अहीर रेजिमेंट का...', विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Deepender Singh Hooda News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग विधान सभा से पारित कर केंद्र सरकार को भिजवाने का काम करेंगे.

Deepender Singh Hooda On Ahir Regiment: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बन गई है. अब पार्टियों की नजर विधानसभा चुनावों पर है. हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दल तैयारी में जुट गए हैं. अभी से ही दावे और वादे किए जा रहे हैं. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वो अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए केंद्र से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. 

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''हम अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए केंद्र से लड़ाई लड़ेंगे और जब तक अहीर रेजिमेंट का गठन नहीं होगा तो ईमानदारी से, जिम्मेदार विपक्ष की तरह केंद्र में लड़ाई लड़ेंगे.''

अहीर रेजिमेंट को लेकर क्या बोले दीपेंद्र हुड्डा

उन्होंने आगे कहा, ''दो तीन महीने बाद जिस दिन हरियाणा में आपकी सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट की मीटिंग से अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को केंद्र सरकार को भेजेंगे. हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग विधान सभा से पारित कर केंद्र सरकार को भिजवाने का काम करेंगे''.

बता दें कि हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट (Rohtak Lok Sabha Seat) से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. पहले वो राज्यसभा में कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे थे. लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उनकी ये सीट खाली हो गई है. हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है. 

राज्य में लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी को सीटों का भारी नुकसान हुआ है. बीजेपी के खाते में 5 सीट गई है तो वहीं कांग्रेस भी 5 सीट पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की है. पिछले चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. सभी सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव कब?

हरियाणा में 4-5 महीने के अंदर विधानसभा के चुनाव कराए जाने हैं. हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. राज्य विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने जा रहा है. लिहाजा नवंबर से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है. राज्य में अभी बीजेपी की सरकार है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यहां अपना मुख्यमंत्री बदला था. मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को सीएम की कुर्सी पर बैठाया गया था. वहीं, पूर्व सीएम खट्टर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मोदी कैबिनेट में शामिल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने बनाया खास प्लान, इस दिन रैली करेंगी सुनीता केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget