एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव का क्या होगा रिजल्ट? दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंकड़ों के साथ बताया

Haryana News: लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति को किस तरह से देखती है, इसको लेकर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया है.

Haryana News:  लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने हरियाणा (Haryana) में वापसी करते हुए पांच सीटें जीत लीं. इस जीत से हरियाणा में कांग्रेस काफी उत्साहित है और विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रही है जिसके चुनाव अगले कुछ महीने में ही होने वाले हैं. रोहतक से सांसद निर्वाचित हुए कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) का कहना है कि हरियाणा की जनता ने यह बता दिया है कि राज्य में बदलाव आ रहा है. 

कांग्रेस ने हरियाणा में लोकसभा की पांच सीटें जीती हैं तो क्या यह ट्रेंड विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रहेगा. 'द हिंदू' से बातचीत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''हरियाणा के लोग ने स्पष्ट तौर पर यह कह दिया है कि बदलाव आ रहा है. लोकसभा चुनाव से कुछ महत्वपूर्ण संदेश सामने आया है. हमें 47.6 प्रतिशत वोट शेयर मिला, जो कि राज्य में 1984 के बाद कांग्रेस को मिला सबसे अधिक वोट है. अगर हम लोकसभा चुनाव को विधानसभा सीटों के लिहाज से देखें तो हम 46 विधानसभा सीटों पर आगे हैं.''

कांग्रेस भारी बहुमत के साथ बनाएंगी सरकार - दीपेंद्र सिंह हुड्डा

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे बड़ा दावा करते हुए कहा, ''2019 के नतीजे से यह बड़ा उछाल है जब यह देखा गया था कि कांग्रेस केवल 10 विधानसभा सीटों पर आगे थी. एक और महत्वपूर्ण ट्रेंड यह है कि हम सभी 10 लोकसभा सीटों पर आगे हैं. भले ही हम सीट हारे लेकिन हमारा वोटिंग प्रतिशत बढ़ा जबकि सीटों पर जातिगत और वर्ग आधारित वोट के बावजूद राज्य में बीजेपी का वोट शेयर गिरा. यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि बीजेपी शासित राज्य सरकार के विरोध में बड़ी लहर चल रही है. यह अगले तीन महीने में दिखेगा और कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.''

ये भी पढ़ें - हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP किसे देगी टिकट? राव इंद्रजीत सिंह बोले-, 'पार्टी की हवा में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget