एक्सप्लोरर

Gurpatwant Singh Pannun: आतंकी पन्नू पर कांग्रेसी सांसद बिट्टू का हमला, बोले- ‘कभी मक्खी तक नहीं मारी, वो बम से उड़ाने की धमकी दे रहा‘

Pannun Threat for Air India: कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को धमकी देते हुए कहा कि उसने पंजाबियों की छवि खराब करने का काम किया है.

Congress MP on Khalistani Pannun Threats: प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 19 नवंबर को एयर इंडिया की विमान को नहीं उड़ने देने की धमकी दी थी. जिसको लेकर एक के बाद एक कई संगठनों और नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. पंजाब कांग्रेस से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की भी मामले को लेकर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि आंतकी पन्नू ने कभी मक्खी तक नहीं मारी वो भारत के खिलाफ जहर उगलता है और अब विमान को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है.

पंजाबियों की छवि को किया खराब
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आगे कहा कि आंतकी पन्नू ने सारी दुनिया में पंजाबियों की छवि खराब करने की है. पहले कनाडा में खालिस्तानी मूवमेंट के नाम पर पंजाबियों की छवि खराब करने की कोशिश की और अब अमेरिका में गलत बयानबाजी करके पंजाबियों की छवि खराब करने में लगा हुआ है. बिट्टू ने कहा इसी वजह से कनाड़ा में लोगों के वीजा लगने बंद हो गए है.

अब किसी को शादी में शामिल होने के लिए विदेश जाना है तो भी वीजा नहीं मिल रहा. लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सांसद बिट्टू ने आगे कहा कि आंतकी पन्नू एयर इंडिया की विमान को टारगेट करने की बात करता है इस फ्लाइट में तो हर धर्म के लोग यात्रा करते है, लेकिन पन्नू जैसे लोग धर्म की आड़ में नफरत फैला रहे है.

ISI से मिल रही खैरात में पल रहा पन्नू
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आंतकी पन्नू आईएसआई से मिल रही खैरात में पल रहा है. आईएसआई पन्नू को भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए पन्नू को रूपए देता है. वो खुद तो उन रुपयो से परिवार के साथ विदेश में मौज कर रहा है. वहीं दूसरे लोगों को गुमराह करने की कोशिश करता है. वहीं बिट्टू ने कहा कि वो अमेरिका राजदूत से मुलाकात करके पन्नू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे. दूसरे देश में बैठकर बम विस्फोट का ऐलान करना सबसे बड़ा जुर्म है अगर हिम्मत है तो पन्नू भारत आकर दिखाएं.

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में पराली जलाने के 1500 मामले आए सामने, संगरूर में सबसे ज्यादा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget