एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में पराली जलाने के 1500 मामले आए सामने, संगरूर में सबसे ज्यादा केस

Punjab News: पंजाब में पराली जलने की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को भी खेतों में पराली जलाने के मामले सामने आए हैं जब सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को पराली जलाने पर रोक लगाने कहा है.

Chandigarh News: पंजाब (Punjab) में मंगलवार को खेतों में पराली जलाने (Stubble Burning) की 1,500 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं जबकि हरियाणा (Haryana) के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ (Severe) और ‘बहुत खराब’ (Very Bad) श्रेणी में रहा. लुधियाना स्थित पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (Punjab Remote Sensing Center)  के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को खेतों में पराली जलाने के 1,515 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस तरह के कुल ममालों की सख्या बढ़ कर 20,978 पर पहुंच गई है. 

सेंटर के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को 1,515 पराली जलाने की घटनाओं में, संगरूर में 397, बरनाला में 147, मनसा में 137, बठिंडा में 129, फिरोजपुर में 97, मोगा में 93 और लुधियाना में 86 मामले शामिल हैं. प्रदेश में 2021 और 2022 में आज के दिन पराली जलाने की क्रमश: 5,199 और 2,487 मामले सामने आए थे. पंजाब में 15 सितंबर से सात नवंबर तक खेतों में पराली जलाने की कुल 20,978 घटनाएं हुई हैं. इनमें से संगरूर पहले स्थान पर है जहां सबसे अधिक 3,604 मामले सामने आए हैं.

पंजाब के इन शहरों पराली जलने की घटना
संगरूर के बाद फिरोजपुर में 2,073, तरनतारन में 1,847, मनसा में 1,588, अमृतसर में 1,444, पटियाला में 1,418 और बठिंडा में 1,215 मामले हैं. इस बीच, हरियाणा के फतेहाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 421 दर्ज किया गया, इसके बाद हिसार में 403, जींद में 384, सोनीपत में 381, कैथल में 377, फरीदाबाद में 374, गुरुग्राम में 364, भिवानी में 361, सिरसा में 334, पानीपत में 328 और रोहतक में 326 दर्ज किया गया. 

पंजाब में वायु गुणवत्ता रही खराब से बहुत खराब
पंजाब में, बठिंडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 दर्ज किया गया, इसके बाद मंडी गोबिंदगढ़ में 299, जालंधर में 252, पटियाला में 250, लुधियाना में 239, अमृतसर में 205 और खन्ना में 203 दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक्यूआई 159 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ जबकि 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Haryana News: इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के लेक्चर पर हरियाणा महिला आयोग ने जताई नाराजगी, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget