एक्सप्लोरर

कनाडा की घटना पर पंजाब के CM भगवंत मान की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी से की ये मांग

Canada Hindu Temple Attack: कनाडा के हिंदू मंदिर परिसर में वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने की घटना सामने आने पर भारत में भी लोग हैरान हैं. इस पर सीएम मान की प्रतिक्रिया आई है.

Punjab News: कनाडा के हिंदू मंदिर पर हुए हमला मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की प्रतिक्रिया आई है. भगवंत मान ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मांग की है कि वह इस मुद्दे पर कार्रवाई के लिए कनाडा सरकार से बात करें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों. 

सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''जो कनाडा में पिछले दिनों हुआ. वह बहुत निंदनीय है. जो पंजाबी खासकर कनाडा से जुड़े हुए हैं वे उसको दूसरा घर ही मानते हैं. वहां भी पंजाब बसता है. कोई भी ऐसा नहीं चाहता कि ऐसी हिंसक घटनाएं हों. मैं उसकी निंदा भी करता हूं और भारत सरकार से मांग करता हूं कि जो भी एक्शन लेना है उसके लिए कनाडा की सरकार बात करे ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं ना हों.''

अपनी मेहनत के लिए जाने जाते हैं पंजाबी- सीएम मान

सीएम मान ने आगे कहा, ''पंजाबी के लोग पूरी दुनिया में बसते हैं. अपनी मेहनत से मुकाम बनाने के लिए जाने जाते हैं. इस तरह की घटनाएं अगर होती है तो सारी पंजाबियों की बदनामी होती है. मोदी सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से बात करें, क्योंकि दोनों ही समुदाय अपने हैं.''

बता दें कि टोरंटो के हिंदू सभा के मंदिर कैम्पस में घुसकर मारपीट की गई. वहीं, बैंकूवर के भी हिंदू मंदिर में बवाल किया गया. हमले के आरोप खालिस्तान समर्थकों पर हैं. उनपर आरोप है कि वे पीले रंग के खालिस्तानी झंडे लेकर मंदिर परिसर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों को डंडों से पीटने लगे. यह घटना कैमरे में भी कैद हुई है. ऐसा पहली बार हुआ है जब विदेशी जमीन पर भारत के दो समुदाय आपस में भिड़ गए हों.

पीएम मोदी ने भी जताई कड़ी आपत्ति

बता दें कि यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब कनाडा के साथ भारत के कूटनीतिक रिश्ते में खटास आई है. कनाडा की इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की. पीएम मोदी ने कहा, " मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं.''

ये भी पढ़ें- लुधियाना में घरों के बाहर लगी लाइट चुराने वाले चोर ने की फायरिंग, युवक के पेट के आर-पार हुई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget