एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest: 'मेरे पास कल ही सूचना आ गई थी', अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बोले सीएम भगवंत मान

Punjab CM Press Conference: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Punjab News: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बयान जारी किया है. सीएम मान ने कहा, 'जब 18 मार्च को अमृतपाल फरार हुआ था. चाहते तो अमृतपाल की गिरफ्तारी तभी हो सकती थी. लेकिन हम नहीं चाहते थे कि किसी प्रकार का कोई खून-खराबा हो. मेरे पास कल ही सूचना आ गई थी. मैं पूरी रात नहीं सोया और हर पल का अपडेट लेता रहा. बिना एक भी गोली चले हमने अमृतपाल सिंह को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया.'

सीएम मान ने आगे कहा, 'आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए काम कर रही है और यह हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है. 35 दिन बाद हमें कामयाबी मिली. मैं पंजाब के लोगों और पंजाब पुलिस को इसके लिए धन्यवाद करता हूं. मैं सीएम होने के नाते 3 करोड़ पंजाबियों को भरोसा दिलाता हूं कि आपकी जान माल की रक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखूंगा. पंजाब के लोगों के साथ देने के लिए आभारी हूं. पंजाब देश का नंबर 1 सूबा बनेगा.'

‘पंजाब ने देश को किया लीड’

सीएम मान ने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को लीड किया है चाहे वो आजादी के समय की बात हो या फिर चाहे संघर्षों की. अब वो चाहते है पंजाब विकास, शिक्षा, इंफास्ट्रचर, तरक्की के मामले में नंबर एक का प्रदेश बने. जब पंजाब देश का नंबर एक राज्य बनेगा तो देश को दुनिया का नंबर में नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता. 

पंजाब में शांतिपूर्ण है माहौल

सीएम मान ने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद भी आज उनकी सारे डीएसी और एसएसपी से बातचीत हुई है. पंजाब में बिल्कुल शांतिपूर्ण माहौल है. लोग आम दिनों की तरह अपने कामों में व्यवस्त है. सीएम मान ने पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा पंजाब ऐसे ही आगे भी तरक्की करता रहेगा जैसा कि पिछले एक साल से उनकी सरकार के कार्यकाल में कर रहा है.  

ये भी पढ़ें:- भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर क्या बोले चाचा सुकचैन सिंह? सामने आया पहला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget