एक्सप्लोरर

Amritpal Singh News: भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर क्या बोले चाचा सुकचैन सिंह? सामने आया पहला बयान

Amritpal Singh Police Custody: अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस उसे लेकर डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना हो गई है. इस बीच अमृतपाल के चाचा का पहला बयान सामने आया है.

Punjab News: 'वारिस पंजाब दे' के भगोड़े चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर रोपर गांव में बने एक गुरुद्वारे (Ropar Gurudwara) से गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी पर अब अमृतपाल सिंह के चाचा सुकचैन सिंह का पहला बयान सामने आया है.

सरेंडर या फिर गिरफ्तारी!

अमृतपाल के चाचा ने कहा, 'मुझको सुबह 7:00 बजे टीवी देख कर पता लगा कि अमृतपाल ने गिरफ्तारी दे दी है. यह बहुत अच्छा हुआ. एक तरफ का मामला हो गया. मेरे से पहले कोई बातचीत नहीं हुई. न ही परिवार से हुई. हम पहले ही कहते थे कि उनको गिरफ्तारी दे देनी चाहिए, क्योंकि कहीं पर झुकना और भागना सही नहीं है, और ना भागा जा सकता है. अमृतपाल वहां पर मौजूद था ये वहां के लोग या पुलिस ही बता सकती है कि यह गिरफ्तारी है या फिर सरेंडर.' वहीं अमृतपाल सिंह की नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी पर चाचा सुकचैन सिंह ने कहा कि 'यह दूसरों पर लगाया गया है तो इनपर तो लगाना ही था.'

डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल

बताते चलें कि अमृतपाल सिंह को गुरुद्वारे से गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस की टीम उसे बठिंडा बेस लेकर पहुंच गई. जहां कुछ पुलिसकर्मियों की निगरानी में उसे स्पेशल फ्लाइट के जरिए असम के डिब्रूगढ़ जेल में ले जाया जा रहा है. दोपहर तक अमृतपाल के वहां पहुंचने की संभावना है. बताया ये भी जा रहा है कि अमृतपाल सिंह से केंद्रीय खुफिया एजेंसी एनआईए और आईबी भी डिब्रूगढ़ जेल में जाकर अमृतपाल सिंह से पूछताछ कर सकती है. खालिस्तानी समर्थक के कुछ साथी भी पहले से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. सुरक्षा के लिहाज से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें वहां शिफ्ट किया था.

ये भी पढ़ें:- क्या किरणदीप कौर हैं अमृतपाल की असली राजदार? खुद को बताया था अमृतपाल की दूसरी पंसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
Explained: पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget