एक्सप्लोरर

Faridabad Crime: 16 वर्षीय छात्रा का पड़ोसी ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर करने लगा ये हरकत

फरीदाबाद के आदर्श नगर में एक पड़ोसी द्वारा 16 वर्षीय छात्रा को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है. इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया.

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 10वीं कक्षा की एक छात्रा से उसके पड़ोसी ने आदर्श नगर इलाके के पास एक होटल में कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 16 वर्षीय छात्रा को नशीला पेय पदार्थ पीने के लिए दिया था जिसके बाद उसने छात्रा से कथित रूप से बलात्कार किया. उसने बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया.

नशीला पदार्थ पिलाकर किया बलात्कार
लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी भी उसी इलाके का रहने वाला है जहां पीड़िता रहती है. पीड़िता के पिता ने कहा कि जब उसकी बेटी स्कूल जाया करती थी, तो उस दौरान आरोपी उससे बात किया करता था और इसी दौरान उसने किशोरी से मित्रता कर ली. लड़की के पिता ने आरोप लगाया एक अप्रैल को आरोपी मेरी बेटी को रेलवे रोड स्थित एक होटल में ले गया जहां उसने उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाने के बाद उससे बलात्कार किया. इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया.

आपत्तिजनक वीडियो से करने लगा ब्लैकमेल
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पीड़िता को वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और वह इसके बाद लड़की को कई बार होटल ले गया एवं उससे बलात्कार किया. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया आखिरी बार उसने 19 मई को उससे बलात्कार किया था. मेरी बेटी बहुत परेशान हो गई थी. उसने मुझे सारी बातें बताईं, जिसके बाद मैंने पुलिस से संपर्क किया. लड़की के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के दो दोस्तों ने भी उसे धमकी दी थी. 

आरोपी और उसके दोस्तों पर मामला दर्ज
पुलिस ने शनिवार को आरोपी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की. महिला पुलिस थाना बल्लभगढ़ की थाना प्रभारी एसएचओ इंदु बाला ने कहा एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं. इस बात की भी जांच की जाएगी कि होटल में नाबालिग लड़की को कैसे प्रवेश करने दिया गया.

यह भी पढ़ें: Earthquakes in Haryana & Punjab: चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में हिली धरती, अफगानिस्तान में था केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget