एक्सप्लोरर

Punjab Election: चरणजीत सिंह चन्नी ने दिए संकेत, नाराज भाई को मनाने की करेंगे कोशिश

Punjab Election: चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज है. चन्नी ने अपने भाई को मनाने के संकेत दिए हैं.

Punjab Election: पंजाब की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद अब डैमेज कंट्रोल करने में लग गई है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने के बाद बस्सी पठाना सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं. चरणजीत सिंह चन्नी हालांकि अब अपने नाराज भाई मनोहर सिंह (Manohar Singh) को मनाने की कोशिश करेंगे. 

कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में बस्सी पठाना (सुरक्षित) सीट से पार्टी विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया. इसके बाद मनोहर सिंह ने कहा था कि वह कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ बस्सी पठाना विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे. 

चन्नी ने इस बात का संकेत दिया कि वह कांग्रेस के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार गुरप्रीत के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने के संबंध में अपने भाई से बात करने का प्रयास करेंगे. चन्नी ने कहा, ''वह टिकट चाहते थे लेकिन पार्टी ने इंकार कर दिया. गुरप्रीत भी हमारे भाई हैं. हम उन्हें बिठाकर बात करेंगे और मुद्दे का समाधान हो जाएगा.''

कांग्रेस उम्मीदवार पर लगाए गंभीर आरोप

मनोहर सिंह ने गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट देने संबंधी कांग्रेस के फैसले को निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय करार दिया था. मनोहर सिंह ने कहा, ''बस्सी पठाना क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने मुझे निर्दलीय के रूप में लड़ने के लिए कहा है और उन्होंने जो कहा है, मैं उसका पालन करूंगा. वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है और मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा.''

मनोहर सिंह ने पिछले साल अगस्त में खरड़ सिविल अस्पताल से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया था. सिंह ने एमबीबीएस और एमडी किया है. उनके पास पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री भी है और उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की है.

Punjab Election 2022: भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम का चेहरा, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Mohali News: तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी महिला को मारी टक्कर, 14 फीट हवा में उछली, हुई मौत
Mohali News: तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी महिला को मारी टक्कर, 14 फीट हवा में उछली, हुई मौत
Punjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न! 14 मार्च से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
Punjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न! 14 मार्च से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget