एक्सप्लोरर

Charanjit Singh Channi प्रचार के लिए अपनाएंगे अरविंद केजरीवाल का तरीका, ऐसे करेंगे ऑटो का इस्तेमाल

Punjab Election 2022: चरणजीत सिंह चन्नी और अरविंद केजरीवाल के बीच एक अलग तरह की जंग छिड़ी है. हालांकि चरणजीत चन्नी को इस जंग में केजरीवाल का तरीका अपनाने से गुरेज नहीं.

Punjab Election 2022: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भले ही आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला बोल रहे हों, लेकिन चुनाव जीतने के लिए वह उनके तरीकों को अपनाने से भी पीछे नहीं रहे हैं. पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) सरकार करीब एक हजार ऑटो के पीछे सीएम के फोटो लगाएगी. ऐसा ही तरीका दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए 2013 से अरविंद केजरीवाल भी अपनाते आ रहे हैं.

चरणजीत सिंह चन्नी ऑटो चालकों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. चरणजीत चन्नी ने यहां तक कह दिया था कि वह भी कभी ऑटो चलाया करते थे. इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने एक हजार ऑटो के पीछे सीएम के पोस्टर लगाने का फैसला किया.

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब में भी अपनी जीत का पुराना फुर्माला अपनाने की जुगत में हैं. केजरीवाल ने हाल ही में एक ऑटो चालक के यहां डिनर किया था. इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा था दिल्ली में ऑटो के पीछे पोस्टर लगाने की वजह से उन्हें काफी फायदा हुआ था. 

कंपनी के साथ साइन हुआ कॉन्ट्रैक्ट

चरणजीत सिंह चन्नी सरकार भी जीत के लिए इस फॉर्मूले को अपना रही है. चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने एक हजार पोस्टर लगवाने के लिए किसी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है. इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में हालांकि अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

बता दें कि चरणजीत चन्नी और अरविंद केजरीवाल के बीच पंजाब की राजनीति में खुद को आम आदमी साबित करने की जंग छिड़ी हुई है. केजरीवाल और चरणजीत सिंह चन्नी एक-दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं. 

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू को रास नहीं आई अरविंद केजरीवाल की तारीफ, इसलिए बोला जमकर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget