एक्सप्लोरर

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू को रास नहीं आई अरविंद केजरीवाल की तारीफ, इसलिए बोला जमकर हमला

Punjab News: अरविंद केजरीवाल की तारीफ के बदले नवजोत सिंह सिद्धू ने उन पर हमला बोला है. सिद्धू ने केजरीवाल पर पंजाब को लोगों को 'लॉलीपॉप' देने का आरोप लगाया.

Punjab News: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हाल ही में अपने पंजाब दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर तारीफ की थी. लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को केजरीवाल की तारीफ रास नहीं आई है और उन्होंने उलटा आप मुखिया पर जमकर हमला बोला है. सिद्धू ने केजरीवाल के वादों को निशाने पर लेते हुए कहा कि नीतिगत ढांचे, निश्चित बजट आवंटन और उन्हें लागू करने के तरीके के बिना लोग सिर्फ जुबानी वादों के झांसे में नहीं आएंगे.

सिद्धू ने कहा कि सच्चे नेता लॉलीपॉ नहीं देते हैं और इसके बजाए समाज और अर्थव्यवस्था की नींव बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं. इससे पहले केजरीवाल पंजाब चुनाव को लेकर कई बड़े वादे कर चुके हैं. केजरीवाल ने सोमवार को उनकी सरकार बनने पर राज्य की प्रत्येक महिला के खाते में 1,000 रुपये प्रति माह डालने का वादा किया है. 

सिद्धू ने केजरीवाल को आंड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल के वादों को पूरा करने पर हजारों करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह राज्य के बजट से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि आप नेता लोगों को लॉलीपॉप बांट रहे हैं.

सिद्धू को रास नहीं आई केजरीवाल की तारीफ

सिद्धू की यह टिप्पणी केजरीवाल के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने लोक कल्याण के मुद्दे उठाने के लिये कांग्रेस नेता की तारीफ की थी. बता दें कि सिद्धू पिछले कई दिनों से पंजाब की अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठा रहे हैं.

इससे पहले चुनावी वादों को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पार्टी की सरकार को भी निशाने पर ले चुके हैं. सिद्धू ने कुछ योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा था इन्हें कैसे लागू किया जाएगा यह बात भी बताई जानी चाहिए. 

Punjab News: अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रिनीत कौर को कांग्रेस ने भेजी चिट्ठी, इस बात पर मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget