एक्सप्लोरर

Chandigarh: पंजाब के कानून व्यवस्था के मुद्दे पर BJP का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

Chandigarh BJP Protest: बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर का पंजाब में जनाजा निकला हुआ है. 15 दिन हो गए, अजनाला घटना में अब तक अमृतपाल को क्यों नहीं पकड़ा जा रहा.

BJP Protest in Chandigarh: चंडीगढ में गुरुवार (9 मार्च) को पंजाब (Punjab) बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं का कहना था कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार हर मुद्दे पर फेल है. 

पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तमाल
पंजाब में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पंजाब विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जा रहे बीजेपी कार्यर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने बैरीकेड लगाकर रोक लिया. इसके बाद बीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें फेंकी गईं. 

सो रही सरकार को जा रहे जगाने -बीजेपी
प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत पूरी तरह से खराब है. हर कोई फिरौतियां मांग रहा है. लेकिन, अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार सो रही है. हम सो रही सरकार को जगाने जा रहे हैं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का जमकर विरोध जताया. उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्ट है. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में यह सरकार पूरी तरह से फेल है.

उठाया सवाल, अमृतपाल की गिरफ्तारी क्यों नहीं 
बीजेपी ने आरोप लगाया कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर का पंजाब में जनाजा निकला हुआ है. 15 दिन हो गए, अजनाला घटना में अब तक अमृतपाल को क्यों नहीं पकड़ा जा रहा. भगवंत मान ये जवाब दें कि कौन उन्हें अमृतपाल को गिरफ्तार करने से रोक रहा है. कार्रवाई करने से क्या उन्हें केजरीवाल रोक रहे हैं. अब पंजाब के लोग पंजाब की सरकार से जवाब मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति थाने पर क़ब्ज़ा करता है और महौल को खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही. ऐसा लगता है कि सरकार ऐसे अपराधियों से मिली हुई है. इसी कारण कार्रवाई नहीं की जा रही.

यह भी पढ़ें : Punjab: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, एसजीपीसी ने मेमोरेंडम देकर रखी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget