एक्सप्लोरर

Punjab: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, एसजीपीसी ने मेमोरेंडम देकर रखी ये मांग

President Droupadi Murmu Punjab Visit: राष्ट्रपति मुर्मू के श्री हरमंदिर साहिब दौरे के मौके पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया. साथ ही यहां आने पर उनका धन्यवाद भी किया.

President Droupadi Murmu in Punjab: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अमृतसर (Amritsar) पहुंची. यहां उनका पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी (BJP) नेता और कांग्रेस के अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला (Gurjeet Singh Aujla) भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां श्री हरमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib) में माथा टेका.

राष्ट्रपति मुर्मू के श्री हरमंदिर साहिब दौरे के मौके पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत करने के साथ ही यहां आने पर उनका धन्यवाद भी किया. इसके साथ ही एसजीपीसी की तरफ से राष्ट्रपति को एक मेमोरेंडम भी दिया गया. इसमें उन सिख कैदियों की रिहाई की मांग की गई है, जो सजा पूरी करने के बाद भी वर्षों से अलग-अलग जेलों में बंद है. उन्होंने मांग की है कि सिख समुदाय के जो कैदी देश की अलग अलग जेलों में बंद है, उन बंदी सिंहों की रिहाई की जाए. 

1984 के विद्रोह से जुड़े हैं सभी कैदी

गौरतलब है कि 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के समय ये सभी कैदी संघर्ष के दौरान या फिर उसके बाद विद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे. एसजीपीसी के अध्यक्ष की ओर से कहा गया कि लंबे समय से जेलों में बंद ये कैदी अपनी सजाएं पूरी कर चुके हैं, इसके बावजूद ये जेलों में बंद हैं. इनको रिहा करने के लिए कई बार भारत सरकार को लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

इन कैदियों की रिहाई की उठाई मांग

एसजीपीसी की तरफ से खास तौर पर 9 सिख कैदियों की रिहाई की मांग की गई है. इन 9 कैदियों में गुरदीप सिंह, दविंदर पाल सिंह भुल्लर, बलवंत सिंह राजोआना, जगतार सिंह हवारा, लखविंदर सिंह लखा, गुरमीत सिंह, शमशेर सिंह, परमजीत सिंह भयोरा, जगतार सिंह तारा का नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि सिख कैदी गुरदीप सिंह पिछले 32 साल से जेल में बंद हैं. वहीं, दविंदर पाल सिंह साल से जेल में 28 साल से सजा काट रहे हैं. बलवंत सिंह राजोआना, जगतार सिंह हवारा, लखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह और शमशेर सिंह 27 वर्षों से जेल की सलाखों में बंद हैं. इनके अलावा, परमजीत सिंह भयोरा 25 साल से और जगतार सिंह तारा 17 साल से जेलों में कैद हैं. साथ ही एचएसजीएम की तरफ से एक और मेमोरेंडम हरियाणा में सिख गुरुद्वारों पर कब्जा किए जाने के मामले में भी दिया है. इस में मांग की गई है कि सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 के तहत एसजीपीसी के अधीन आने वाले गुरुद्वारा साहिब का प्रबंधन तत्काल वापिस किया जाए .

यहां भी जाएंगी राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी. इसके बाद वह सीधे श्री हरमंदिर साहिब पहुंची. इसके बाद वो जलियांवाला बाग, रामतीर्थ मंदिर और दुर्गियाना मंदिर जाएंगी.

ये भी पढ़ेंः Punjab Budget Session: 'मेरी कमीज पर लाखों दाग, लेकिन धब्बा नहीं', विधानसभा के बजट सत्र में बोले CM भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget