एक्सप्लोरर

Chandigarh Nagar Nigam: चंडीगढ़ के नव नियुक्त मेयर कुलदीप कुमार ने संभाला कार्यभार, जानें- क्या कहा?

Chandigarh Mayor: सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव के परिणाम को पलट दिया था और इंडिया गठबंधन के कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया.

Chandigarh Mayor News: चंडीगढ़ में नव नियुक्त मेयर कुलदीप कुमार ने कार्यभार संभाला लिया है. इसके बाद कुलदीप कुमार ने कहा कि कहीं न कहीं मुझे उम्मीद थी कि कोर्ट से न्याय मिलेगा, हमें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा. अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा और उसके मुताबिक काम शुरू करूंगा. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुलदीप कुमार का पद मिला है. कोर्ट के फैसले के बाद कुलदीप कुमार ने कहा था कि सच को परेशान किया जा सकता है लेकिन दबाया नहीं जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए ऐतिहासक फैसला लिया है.

30 जनवरी को हुआ था मतदान

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन की तरफ से कुलदीप कुमार को मेयर प्रत्याशी के तौर पर उतारा गया था. 30 जनवरी को हुए मतदान में बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर को जहां 12 वोट मिले तो वहीं कुलदीप कुमार 12 वोट मिले थे. रिटर्निंग अधिकारी अनिल मसीह कुलदीप कुमार के पक्ष में पड़े 8 वोटों को अवैध घोषित कर दिया था. जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया. कोर्ट से नए सिरे से चुनाव कराने का आग्रह किया. लेकिन हाईकोर्ट ने 31 जनवरी को फैसला सुनाते हुए अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया.

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत तो हाईकोर्ट पहुंची AAP

हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया. 5 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग अधिकारी अनिल मसीह के आचरण पर संज्ञान लेते हुए मतपत्रों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. जिसके बाद 18 फरवरी को बीजेपी प्रत्याशी मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ महापौर पद से इस्तीफा दिया और आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए. 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने अनिल मसीह से कड़े सवाल पूछे. उनसे कहा कि आप बार-बार सीसीटीवी कैमरा क्यों देख रहे थे. मामले को लेकर 20 फरवरी को फिर सुनवाई की गई और संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट ने अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए परिणाम को पलट दिया और कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: Gurugram Cyber Fraud: साइबर अपराधियों ने अपनाया ठगी का नया तरीका, गिरफ्तार बैंक मैनेजर ने किया हैरान करने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget