एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ में BKU-उगराहां का प्रदर्शन, किसानों ने पंजाब विधानसभा की ओर किया मार्च

Chandigarh Farmers Protest: बीकेयू-उग्राहां के बैनर तले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब विधानसभा की ओर मार्च किया. किसान पंजाब सरकार से कृषि नीति को जल्द लागू करने की मांग कर रहे हैं.

Chandigarh Farmers March: चंडीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू-उगराहां) ने सोमवार (2 सितंबर) को अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. बीकेयू-उग्राहां के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब विधानसभा की ओर मार्च किया. 

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं. उन्होंने हाथों में झंडे-पताके लहराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. ये प्रदर्शनकारी किसान पंजाब सरकार की ओर से कृषि नीति को जल्द से जल्द लागू करने की मांग कर रहे हैं. 

पंजाब सरकार का विधानसभा सत्र 2 से चार सितंबर तक चलेगा. इसके चलते अब किसान संगठन ने अपना संघर्ष चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अगले आंदोलन का ऐलान पांच सितंबर को किया जाएगा. 

इस संघर्ष में पंजाब के अलग-अलग जिलों से उनके संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राशन, दूध और अन्य जरूरी सामान लेकर पहुंचेंगे. किसान नेताओं का कहना है कि उनकी मुख्य मांग पंजाब की कृषि नीति बनाना है. उनका आरोप है कि सरकार ने अभी तक कोई कृषि नीति घोषित नहीं की है. 

किसानों की मांग है कि पंजाब की सरकार ऐसी एग्रीकल्चर पॉलिसी बनाए, जिसमें किसानों को डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट के मुताबिक फसलों की एमएसपी और खरीद की गारंटी दी जाए. इसके साथ ही उनकी अन्य मांगों पर भी ध्यान दिया जाए.

बीकेयू उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि चंडीगढ़ के इस मोर्चे में आत्महत्या करने वाले किसान और नशे से मरने वालों के परिजन भी उनके साथ शामिल होंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि यह मोर्चा पूरी तरह से भारतीय किसान यूनियन उगराहां का है, जबकि अन्य संघर्षशील भाईचारा संगठन हमारे संघर्ष के समर्थन में जिला स्तर पर संघर्ष कर सकते हैं.

प्रदर्शनकारी किसानों की क्या हैं मांगें?

  • पंजाब की कृषि नीति बनाना
  • किसान मजदूरों का कर्ज माफ करना
  • नशे का खात्मा
  • किसानों की बर्बाद फसलों का मुआवजा
  • आत्महत्या करने वाले किसान के परिवारों को मुआवजा
  • जमीनों का सही वितरण करने की मांग

ये भी पढ़ें:

'कंगना रनौत के बयान के तुरंत बाद आलाकमान से...', पंजाब BJP नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget