एक्सप्लोरर

'कंगना रनौत के बयान के तुरंत बाद आलाकमान से...', पंजाब BJP नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल क्या बोले?

Punjab News: पंजाब बीजेपी के नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पहली बात तो यह है कि सिर्फ सांसद बन जाने से कोई नेता नहीं बन जाता. पार्टी की विचारधारा से जुड़ना एक दिन में नहीं होता.

Harjit Singh Grewal On Kangana Ranaut: हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत की किसानों पर टिप्पणी का मामला अभी तक शांत होता नहीं दिख रहा है. इस बीच पंजाब के वरिष्ठ बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने  कहा है कि उन्होंने सांसद कंगना रनौत की किसानों के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी के बाद तुरंत अपनी पार्टी आलाकमान से बात की थी और अपनी नाराजगी जताई थी.

बीजेपी नेता ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से फोन पर बात की थी. उन्होंने कहा, ''पहली बात तो यह है कि सिर्फ सांसद बन जाने से कोई नेता नहीं बन जाता. पार्टी की विचारधारा से जुड़ना एक दिन में नहीं होता.''

ग्रेवाल ने रविवार (1 सितंबर) को मीडिया से बातचीत में कहा, ''मैं 35 साल से अधिक समय से बीजेपी के साथ हूं. जब कंगना रनौत ने टिप्पणी की तो मैंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उनका विरोध किया कि यह हमारी पार्टी की विचारधारा नहीं है. बीजेपी ने पिछले सप्ताह किसान आंदोलन पर रनौत की अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की थी.

बीजेपी ने कंगना रनौत के बयान से असहमति जताई थी और यह स्पष्ट किया था कि उन्हें पार्टी के नीतिगत मामलों पर टिप्पणी करने की न तो अनुमति है और न ही अधिकार है. 

हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना ने एक मीडिया के साथ इंटरव्यू की एक क्लिप पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व ने ऐसा होने से बचा लिया. रनौत ने ये भी आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान लाशें लटक रही थीं और रेप हो रहे थे. 

फिल्म 'इमरजेंसी' पर क्या बोले ग्रेवाल?

कगना रनौत की अभी तक रिलीज नहीं हुई फिल्म 'इमरजेंसी' पर भी ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा कि क्योंकि सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था ने दावा किया है कि यह सिखों के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करती है, ग्रेवाल ने कहा कि फैसला करना सेंसर बोर्ड पर निर्भर है. वे इसे पास करते हैं या नहीं.''

ये भी पढ़ें:

तनखैया घोषित करने के बाद सुखबीर सिंह बादल की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget