एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं होंगे गठबंधन का चेहरा, बीजेपी ने साफ की स्थिति

Punjab Election: अमरिंदर सिंह फिलहाल राजनीति से रिटायर नहीं हो रहे हैं. लेकिन बीजेपी ने साफ कर दिया है कि अमरिंदर सिंह सीएम का चेहरा नहीं हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पंजाब लोक कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया है. बीजेपी गठबंधन का चेहरा कौन होगा यह अब तक साफ नहीं है. लेकिन बीजेपी (BJP) ने कहा है कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह गठबंधन का चेहरा नहीं होंगे.

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में ही पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ रही है. लेकिन बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि अमरिंदर सिंह गठबंधन का चेहरा नहीं है. मनजिंदर सिंह ने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती है तो कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम नहीं होंगे.

सीएम उम्मीदवार से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए मनजिंदर सिंह ने कहा, ''अगर एनडीए की सरकार बनती है तो कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम नहीं बनाया जाएगा. राज्य का सीएम कोई और बनेगा. अमरिंदर सिंह सीएम की रेस में शामिल नहीं हैं.''

रिटायर नहीं हो रहे हैं अमरिंदर सिंह

पंजाब लोक कांग्रेस की ओर से बीजेपी के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. अमरिंदर सिंह हालांकि पटियाला से चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. अमरिंदर सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह अभी राजनीति से रिटायरमेंट लेने नहीं जा रहे हैं.

एनडीए गठबंधन में पंजाब लोक कांग्रेस के अलावा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) भी शामिल है. बीजेपी पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पंजाब लोक कांग्रेस के हिस्से 37 सीटें आई हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

Punjab Election 2022: क्या सीएम उम्मीदवार तय करने के लिए सर्वे करवा रही है कांग्रेस? पार्टी ने इस बात पर दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget