एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: क्या सीएम उम्मीदवार तय करने के लिए सर्वे करवा रही है कांग्रेस? पार्टी ने इस बात पर दी सफाई

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी के लिए सीएम का चेहरा तय करने से पहले एक और मुश्किल खड़ी हो गई है. सर्वे को लेकर पार्टी ने अब सफाई दी है.

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान करने जा रही है. पंजाब में लाखों लोगों को कांग्रेस पार्टी का सीएम चेहरा तय करने के लिए मैसेज मिलने की बात सामने आई है. लेकिन कांग्रेस ने साफ किया है कि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर सीएम का चेहरा तय करने के लिए कोई सर्वे नहीं करवाया जा रहा है. 

कांग्रेस पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग के सामने शिकायत भी दर्ज करवाई है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि कांग्रेस ने सीएम उम्मीदवार के लिए करवाए जा रहे सर्वे में सुनील जाखड़ का नाम शामिल नहीं किया है. अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून से कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आरोपों में कोई दम नहीं है क्योंकि ऐसा सर्वे हो ही नहीं रहा है. 

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सुनील जाखड़ के बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस पर जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाया. सुनील जाखड़ ने दावा किया था कि अमरिंदर सिंह के हटने के बाद उन्हें सीएम पद पर काबिज होने के लिए 42 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ था. 

मुश्किल में कांग्रेस

आम आदमी पार्टी ने कहा कि सुनील जाखड़ को हिंदू होने की वजह से सीएम उम्मीदवार नहीं बनाया गया. राघव चड्डा ने दावा किया, ''कांग्रेस लोगों को बांटने का काम कर रही है. कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है. सुनील जाखड़ हिंदू हैं इसलिए 42 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद उन्हें सीएम नहीं बनाया गया.''

सुनील जाखड़ के बयान से हालांकि कांग्रेस पार्टी की मुश्किल बढ़ी हुई है. कांग्रेस पार्टी 6 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम के चेहरे से पर्दा हटा सकती है.

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने बयां किया अपना दर्द, बोले- ऊपर वाले चाहते हैं कमजोर सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget