एक्सप्लोरर

Gurugram: कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने मिलकर वारदात को ऐसे दिया अंजाम

Haryana Murder Driver case: टैक्सी ड्राइवर की पहचान गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे.

Gurugram Cab Driver murder: हरियाणा के भिवानी में नासिर और जुनैद की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है. दरअसल, यहां तीन अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गुरुग्राम में एक टैक्सी ड्राइवर की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने ये जानकारी दी.

घात लगाकर किया गया हमला

घटना मंगलवार की देर रात की है. टैक्सी ड्राइवर की पहचान गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के लिए घटनास्थल पर पीड़ित का इंतजार कर रहे थे, इस दौरान जैसे ही उसे राहुल दिखा वे गोली मारकर फरार हो गए.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद राहुल को सिविल अस्पताल गुरुग्राम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि अपराध की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर-10 ए थाने में आईपीसी की धारा 302 और 34 के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54, 59-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभी तक अपराध के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है

हरयाणा में एनआईए कर चुकी है छापेमारी

गौरतलब है कि हरियाणा अवैध गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है. यहां से हत्या, हथियारों की स्मग्लिंग और टैरर फंडिंग के तार भी जुड़े पाए गए हैं. इसी कड़ी में मंगलवार यानी 21 फरवरी को राज्य में गैंगस्टर लॉरेंस बिस्नोई से जुड़े बदमाशों के ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की थी. 

ये भी पढ़ें- Jhajjar NIA Raid: हरियाणा के झज्जर में एनआईए की रेड, गैंगस्टर नीरज बवाना के मौसेरे भाई से की पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget