एक्सप्लोरर

Punjab Politics: बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने किया अजनाला घटना का जिक्र, कहा- 'मान सरकार में पंजाब की कानून व्यवस्था...'

Sunil Jakhar On Ajnala Case: बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए पीड़ित कार्ड खेलने का भी आरोप लगाया.

Sunil Jakhar Attacks On AAP Government: पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) में सोमवार को बीजेपी (BJP) नेता सुनील जाखड़ ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हाल ही में अजनाला घटना के दौरान भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Government) झुक गई. सुनील जाखड़ ने कहा कि मान सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में बुरी तरह विफल रही है. बीजेपी नेता ने आप के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "पंजाब पुलिस विफल नहीं हुई है, यह पुलिस नहीं थी जो झुक गई."

सुनील जाखड़ ने आप सरकार पर पंजाब में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए पीड़ित कार्ड खेलने का आरोप लगाया. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की स्थिति पर केंद्र लगातार नजर रखे हुए है. उन्होंने आप सरकार को लेकर नेतृत्व और राजनीतिक साहस की कमी की बात कही. जाखड़ ने राज्य में शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए आप की आलोचना की. इस दौरान उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी के लिए अनुदान कम करने के मुद्दे पर भी बयान दिया. उन्होंने सीएम मान से पंजाबी भाषा और छात्रों के उच्च शिक्षा के लिए अपना समर्थन देने करने का आह्वान किया.

क्या है अजनाला की घटना?

बता दें कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थक तलवार और हथियार लेकर 23 फरवरी को पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस से भिड़ गए थे. इस दौरान 4 घंटे के भीतर अपने कार्यकर्ता की रिहाई की मांग को लेकर अजनाला पुलिस थाने में जबरन घुस गए थे. इसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. प्रदर्शनकारी अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ कथित रूप से अपहरण और पिटाई के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले के बाद से ही मान सरकार विपक्ष के निशाने पर है.

ये भी पढ़ें- Jalandhar Lok Sabha By-Election 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस का एलान- दिवंगत संतोख चौधरी की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget