एक्सप्लोरर

Punjab Suicide Case: सरकार में आज हैं और गारंटी 13 साल बाद की दे रहे हैं... मजीठिया ने अब सीएम मान को इस बात पर घेरा

Punjab Assistant professor Suicide Case: अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का सबसे बड़ा धोखा पंजाबियों के सामने है. जिसके लिए पंजाबी आपको कभी माफ नहीं करेंगे.

Punjab News: पंजाब में सहायक प्रोफेसर आत्महत्या मामले में खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और बीजेपी, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर हावी है. अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक बार फिर भगवंत मान सरकार को घेरा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से पोस्ट कर सीएम मान पर पंजाब के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.

‘परिवार के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी है’
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पोस्ट में लिखा कि झूठी गारंटी देकर सत्ता हासिल करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान का सबसे बड़ा धोखा पंजाबियों के सामने है. आत्महत्या करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर बलविंदर कौर की बेटी नवनीत कौर सिर्फ 5 साल की है. सीएम भगवंत मान ने गारंटी दी है कि नवनीत कौर को 'सही समय पर' योग्यता के आधार पर उचित रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने कहा भगवंत मान साहब नवनीत 13 साल बाद 18 साल की होंगी. तब सरकार कौन होगी. अधिकारी कौन होगा. आपने 13 साल बाद की गारंटी दी है. आपकी यह गारंटी परिवार और पंजाब के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी है जिसके लिए पंजाबी आपको कभी माफ नहीं करेंगे. 

मामले पर लगातार बढ़ रहा विवाद
आपको बता दें कि सहायक प्रोफेसर बलविंदर कौर आत्महत्या मामले में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सहायक प्रोफेसर बलविंदर कौर के परिवार की उपेक्षा करने की बजाय शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. सरकार ने अभी तक शिक्षा मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा है. अपने दागी मंत्रियों और विधायकों के प्रति आप सरकार का ऐसा पक्षपातपूर्ण रवैया 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे के विपरीत दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: CM भगवंत मान से राज्यपाल ने की शिकायत, पत्र लिखकर बोले- इस विधायक के खिलाफ जल्द लें एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget