एक्सप्लोरर

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ी, 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई

Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग्स केस में आरोपी हैं और उन्हें पटियाला की जेल में रखा गया है. बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत को पांच अप्रैल तक बढ़ाया गया है.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. मोहाली की एक अदालत ने ड्रग्स मामले में शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) की न्यायिक हिरासत पांच अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है. मजीठिया फिलहाल पटियाला जेल में बंद हैं. वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुए. 

मजीठिया के वकीलों में से एक अर्शदीप सिंह कालेर ने बताया कि अदालत ने अगले दो सप्ताह के लिए हिरासत अवधि बढ़ा दी है. मामले में अगली सुनवाई पांच अप्रैल को होगी. ड्रग्स मामले में मजीठिया ने मोहाली की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उन्हें 24फरवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इसके बाद आठ मार्च को उनकी न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक के लिए बड़ा दी गयी थी. अदालत ने 25 फरवरी को मजीठिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने पंजाब पुलिस को पूर्व मंत्री को 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने के निर्देश दिए थे ताकि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर सकें. प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना एवं न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने मजीठिया को 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था.

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती दी थी. लेकिन बिक्रम सिंह मजीठिया को हार का सामना करना पड़ा और वह तीसरे नंबर पर रहे. बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी गनीव मजीठिया हालांकि मजीठा से चुनाव जीतने में कामयाब रही है. बिक्रम सिंह मजीठिया की गैरमौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल के अंदर बादल परिवार के नेतृत्व को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Haryana News: कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का अनोखा प्रण, इसलिए नहीं पहनेंगे सिले हुए कपड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget