एक्सप्लोरर

Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर SC की टिप्पणी का CM मान ने किया स्वागत, कहा- 'सच की जीत होगी'

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी. चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख आम आदमी पार्टी ने किया था.

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Poll) में कथित धांधली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का मंगलवार को स्वागत करते हुए कहा कि सच्चाई की जीत होगी. मान की यह प्रतिक्रिया चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान चुनावी कार्यवाही का एक वीडियो देखने के बाद शीर्ष अदालत द्वारा नाराजगी व्यक्त किए जाने के एक दिन बाद आई है. मान ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें सुप्रीम कोर्ट का रुख करना पड़ा.''

सीएम मान ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा, ''हमें उम्मीद है कि सच्चाई की जीत होगी.'' मान ने कहा कि यदि चुनावी कार्यवाही का वीडियो किसी आम आदमी को दिखाया जाएगा, तो वह पूछेगा कि वोटों की गिनती कैसे होती है. मान का इशारा परोक्ष तौर पर चंडीगढ़ महापौर चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतपत्रों के साथ कथित 'छेड़छाड़' की ओर था. महापौर चुनाव के दौरान मतपत्रों को कथित रूप से विरूपित किसे जाने से ‘स्तब्ध’ सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि यह लोकतंत्र का मखौल है और आदेश दिया कि मतपत्रों और चुनावी कार्यवाही के वीडियो को संरक्षित रखा जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने कही थी यह बात
कोर्ट ने महापौर का चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार की उस याचिका पर गौर करने के बाद चंडीगढ़ के नगर निगम सहित चंडीगढ़ के प्राधिकारियों को नोटिस जारी किया था. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने चुनावी कार्यवाही का वीडियो देखने के बाद नाखुशी जताते हुए कहा था कि पहली नजर निर्वाचन अधिकारी मतपत्रों को विरूपित कर रहे थे. 

हाई कोर्ट से नहीं मिल पाई थी राहत
बीजेपी ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन को हरा दिया था. बीजेपी के मनोज सोनकर ने महापौर पद के लिए हुए चुनाव में आप के कुलदीप कुमार को हराया था. सोनकर को उनके प्रतिद्वंद्वी के 12 वोट के मुकाबले 16 वोट मिले थे. आठ वोट अवैध घोषित किए गए थे. विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया था कि निर्वाचन अधिकारी ने मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की है, वहीं, बीजेपी ने इस आरोप को खारिज किया था. आप ने इसके बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख किया था और एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में नए सिरे से चुनाव कराने का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था.

ये भी पढ़ेंWatch: पंजाब AAP ने शेयर किया चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान का नया वीडियो, देखें- क्या कर रहे हैं रिटर्निंग ऑफिसर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget