एक्सप्लोरर

Patiala: CM मान ने किया हाईटेक बस स्टैंड का उद्घाटन, रोज चलेंगी 1500 बसें, लिफ्ट-लॉकर की सुविधा

Patiala Bus Stand: इस बस स्टैंड का निर्माण लगभग  61 करोड़ की लागत से हुआ है. सीएम मान ने कहा कि यहां से रोजाना करीब 1500 बसें चलेंगी. हम राज्य में अन्य बस स्टैंडों का भी जीर्णोद्धार करेंगे.

Punjab News: पंजाब सीएम भगवंत मान ने मंगलवार (16 मंगलवार) को पटियाला में एक नए अत्याधुनिक बस स्टैंड का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह और परिवहन मंत्री  लालजीत सिंह भुल्लर भी थे. इस बस स्टैंड का निर्माण लगभग  61 करोड़ की लागत से हुआ है.  इस अवसर पर सीएम मान ने कहा कि बस स्टैंड पर 45 काउंटर बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि यहां से रोजाना करीब 1500 बसें चलेंगी. मान ने कहा कि बस स्टैंड पर सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट भी लगाई गईं हैं. सीएम ने कहा कि यह अत्याधुनिक बस स्टैंड है. शहर के पिछले बस स्टैंड भी चालू रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम राज्य में अन्य बस स्टैंडों का भी जीर्णोद्धार करेंगे.

बस स्टैंड पर क्या मिलेंगी सुविधाएं
बस स्टैंड पर 41 बस काउंटर बनाए गए हैं और 4 लिफ्ट लगाई गई हैं.  लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं. बस स्टैंड की छत पर सोलर पैनल लगाए हैं, वहीं स्टैंड के बेसमेंट में पार्किंग का इंतजाम किया गया है. बस स्टैंड की पहली मंजिल पर 3 शोरूम, 2 फूड कोर्ट और पूछताछ ऑफिस है, दूसरी मंजिल पर 2 सोने के कमरे, एक कॉमर्शियल शोरूम और एक लॉकर है.

'किसानों की आय बढ़ाने के लिए जालंधर के लोगों ने किया वोट'
इस मौके पर सीएम मान ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि जालंधर के लोगों ने बिजली के बिल कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए वोट किया है. हम जालंधर में एक कैबिनेट मीटिंग करेंगे और उसमें लोगों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
 
'राज्य में अलग-अलग समय पर होगी धान की बुवाई'
उन्होंने कहा कि हम राज्य के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर धान की बुवाई करेंगे. इससे चुनिंदा जिलों को धान की बुवाई का पर्याप्त समय, बिजली और कार्यबल मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि ऑफिस के काम के घंटों में बदलाव का स्वागत किया गया है और इससे खर्च बचाने में मदद मिली है.

यह भी पढ़ें: 40 साल बाद पता चला रिटायर्ड फौजी को दी जा रही थी ज्यादा पेंशन, तो हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget