एक्सप्लोरर

40 साल बाद पता चला रिटायर्ड फौजी को दी जा रही थी ज्यादा पेंशन, तो हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

केंद्र सरकार को 40 साल बाद पता चला कि एक फौजी को उसकी तरफ से ज्यादा पेंशन दी जा रही है. जिसके बाद उसकी पेंशन से हर महीने कटौती की जाने लगे तो रिटायर्ड फौजी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई.

Chandigarh News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को एक मामले में केंद्र सरकार पर जुर्माना लगाया है. एक रिटायर्ड फौजी की अप्रैल 1979 से जारी पेंशन लाभ में कटौती को लेकर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार व सैन्य अथॉरिटी को काटी गई पेंशन ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है. जस्टिस जेएस पुरी ने अपने फैसले में कहा कि 40 साल बाद अथॉरिटी को 2019 में पता चला कि रिटायर्ड फौजी को ज्यादा पेंशन दे दी गई है. लेकिन अब इसे वापस लेना अनुचित है. जस्टिस पुरी ने कहा कि खुद की गलती की सजा हम दूसरों को नहीं दे सकते. 

6 फीसदी ब्याज के साथ लौटाना होगा रुपया
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रिटायर्ड फौजी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि उनकी काटी गई पेंशन राशि को तीन माह के अंदर 6 फीसदी ब्याज दर के साथ रिफंड किया जाए. लेकिन इस समय सीमा में राशि रिफंड नहीं की गई तो फिर 9 फीसदी ब्याज के साथ राशि अदा करनी होगी. वहीं हाईकोर्ट ने 80 वर्षीय फौजी को याचिका दायर करने के लिए विवश करने पर अथॉरिटी को 25 हजार रुपए खर्चा देने का भी आदेश दिया.  

1964 में भर्ती हुआ था सिपाही
तरनतारन निवासी कश्मीर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि 1964 में वो भारतीय सेना में सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ ता. 1974 में वो रिटायर्ड हो गया था. जिसके बाद से उसे पेंशन मिल रही थी, लेकिन साल 2019 में केंद्र सरकार को पता चला कि उसकी पेंशन तय करने में गलती हुई है. जिसकी वजह से उसे अतिरिक्त भुगतान किया गया था. केंद्र सरकार की तरफ से याची की पेंशन दोबारा तय की गई और अतिरिक्त दी गई पेंशन को रिकवर करने का फैसला किया गया. जिसके लिए पेंशन से हर माह 3500 रुपए की दर से कटौती की जाने लगी. रिटायर्ड फौजी द्वारा अतिरिक्त राशि की रिकवरी के आदेश को चुनौती दी थी.

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में एक दिन में 507 पराली जलाने की घटनाएं, AQI की हालत खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget