एक्सप्लोरर

परिसीमन पर CM भगवंत मान ने BJP को घेरा, 'उन सीटों को कम कर रहे हैं, जहां वे...'

Delimitation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि परिसीमन कर दो लेकिन उसका क्राइटेरिया सिर्फ पॉपुलेशन नहीं होना चाहिए.

Bhagwant Mann News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से चेन्नई में बुलाई गई परिसीमन (Delimitation) पर पहली ज्वाइंट कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उन सीटों को कम कर रहे हैं, जहां वे जीत नहीं पाते. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या दक्षिण भारत को जनसंख्या नियंत्रण के लिए सजा दी जा रही है?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ''पंजाब में वो जीतते नहीं हैं. मुझे जहां तक जानकारी है कि वो पांच सीटें बढ़ा रहे हैं लेकिन 543 में अगर 13 सीटें हैं तो इसमें शेयर 2.39 फीसदी है. अगर 850 में 18 सीटें हैं तो शेयर में 2.11 की कमी आएगी जबकि हमारा शेयर बढ़ना चाहिए. 

परिसीमन का क्राइटेरिया सिर्फ पॉपुलेशन ना हो- भगवंत मान

उन्होंने आगे कहा, ''क्या साउथ इंडिया को पॉपुलेशन कंट्रोल करने की सजा मिल रही है? एक तरफ तो हम कह रहे हैं कि पॉपुलेशन कंट्रोल करेंगे. और फिर कह रहे हैं कि सीटें कम करेंगे.'' जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि ममता बनर्जी और टीएमसी सपोर्ट नहीं कर रही? इस पर उन्होंने कहा, ''उनके रिप्रेजेंटेटिव आए थे, आंध्र प्रदेश से भी थे, केरल के चीफ मिनिस्टर थे. परिसीमन कर दो लेकिन उसका क्राइटेरिया सिर्फ पॉपुलेशन नहीं होना चाहिए.'' 

जहां भी हमें बुलाया जाएगा, हम जाएंगे- भगवंत मान

बीजेपी की ओर से करप्शन के आरोपों के सवाल पर भगवंत मान ने कहा, ''यूपी में करप्शन नहीं है क्या? राजस्थान, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं है? सबसे बड़ा घोटाला मध्य प्रदेश में हुआ. हैदराबाद में होने वाली परिसीमन पर अगली बैठक के बारे में उन्होंने कहा, "जहां भी हमें बुलाया जाएगा, हम जाएंगे.''

परिसीमन को लेकर AAP नेता संजय सिंह ने क्या कहा?

उधर, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी परिसीमन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''राज्यों का प्रतिनिधित्व, उनका प्रतिशत अगर देश की संसद में कम होगा तो उनके लिए ये चिंता स्वभाविक है. जैसे पंजाब की बात करते हैं तो अभी तक जो जानकारी मिल रही है कि सीटें तो पंजाब की भी बढ़ेंगी लेकिन जो प्रतिनिधित्व है उसका प्रतिशत कम हो जाएगा. तो एक राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते भगवंत मान और एमके स्टालिन को भी चिंता करने की जरूरत है, या जो भी राज्य हैं उनके सीएम को चिंता करने की जरूरत है.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget