एक्सप्लोरर

Haryana: रेवाड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो का एक्शन, CIA इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ऐसे बिछाया गया था जाल

Rewari News: रेवाड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. केस में फंसाने के नाम पर 4 लाख रुपए की डिमांड की थी.

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (CIA ) 3 के इंस्पेक्टर अनिल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ मौके से 3 लाख 75 हजार रुपए की रिश्वत की राशि भी बरामद की है. गुरुग्राम एसीबी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहर के मॉडल टाउन थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में सीआईए की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

मामले की जांच इंस्पेक्टर अनिल कुमार के पास थी. इस दौरान इंस्पेक्टर ने गांव कालाका निवासी सचिन कुमार को केस में फंसाने की धमकी देते हुए 4 लाख रुपये की डिमांड की थी.

आरोपी इंस्पेक्टर की एक सोसाइटी से हुई गिरफ्तारी
गांव कालाका निवासी सचिन कुमार ने मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी. जिसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया. इंस्पेक्टर ने सचिन कुमार को रिश्वत के रुपए देने के लिए एक सोसाइटी में बुलाया था. जहां एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

सचिन ने एक आरोपी की करवाई थी जमानत
दरअसल, इस पूरे मामले की शुरूआत 28 जनवरी को हुई थी. शहर के उत्तम नगर स्थित एक घर में सीआईए 3 की टीम ने छापेमारी की थी. इस दौरान क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के लिए चलाई जा रही बुक का खुलासा हुआ था. पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था. जो आरोपी पकड़े गए थे इसमें से एक की जमानत सचिन ने कराई थी. उसके बाद से ही सीआईए की टीम ने सचिन पर नजर रखनी शुरू कर दी थी. इंस्पेक्टर अनिल सचिन को परेशान करने लगा. जिससे परेशान होकर सचिन ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी. उन्होंने जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Chandigarh Election Controversy: नतीजों पर HC का रोक लगाने से इनकार, AAP-कांग्रेस उम्मीदवार ने SC से की तत्काल सुनवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget