एक्सप्लोरर

Punjab News: अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर 6 से 7 राउंड फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बची जान

Amritsar Police Inspector Firing News: अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उनकी जान बच गई.

Punjab News: पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलन्द होते जा रहे हैं. अमृतसर (Amritsar) जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने पुलिस इंस्पेक्टर पर गोलियां चला दीं. घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है. काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह (Prabhjeet Singh) फतेहगढ़ चूड़ियां मार्ग पर सैर कर रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए 6 से 7 राउंड फायरिंग की. गनीमत यह रही कि जिस समय प्रभजीत सिंह पर फायरिंग की गई, उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी. इससे उनकी जान बच गई. इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह फिरोजपुर में तैनात हैं. उन्होंने गैंगस्टरों के खिलाफ कई ऑपरेशन किए हैं.

काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां मार्ग पर बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए गए थे. इस दौरान अपराधियों ने मौका देखकर प्रभजीत सिंह पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग की वजह से उन्हें मामूली चोटें लगी हैं. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इंस्पेक्टर का घर भी अमृतसर के भुल्लर एवेन्यू में ही है. इसी एरिया में वो मॉर्निंग वॉक करने के लिए जाते हैं. 

लंबे समय से मिल रही थी धमकी

इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह पर जिस समय फायरिंग की गई, वो अकेले ही थे. सूत्रों की मानें तो प्रभजीत सिंह को लंबे समय से धमकी भरे कॉल आ रहे थे. मामले को लेकर पंजाब पुलिस की सुरक्षा एजेंसियां भी जांच करने में जुटी हुई हैं. वहीं पुलिस अभी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है. माना जा रहा है धमकियां मिलने के बाद ही इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाई गई थीं. घटना को लेकर अभी पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि फायरिंग करने वाले अपराधी कौन थे, या इस हमले के पीछे किसका हाथ है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई, अपराधियों की तलाश जारी है. 

यह भी पढ़ें: Gurpatwant Singh Pannun: आतंकी पन्नू पर कांग्रेसी सांसद बिट्टू का हमला, बोले- ‘कभी मक्खी तक नहीं मारी, वो बम से उड़ाने की धमकी दे रहा‘

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget