एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu के परिवार को लगा झटका, अमरिंदर सिंह की बेटी इंदर कौर बनी एआईजेएमएस की नई अध्यक्ष

Punjab News: अखिल भारतीय जाट महासभा ने पंजाब की महिला शाखा के अध्यक्ष पद इंदर कौर को नियुक्त किया है. इंदर कौर ने नवजोत कौर सिद्धू को रिप्लेस किया है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार को तगड़ा झटका लगा है. अखिल भारतीय जाट महासभा (एआईजेएमएस) ने पंजाब की महिला शाखा के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) को हटा दिया है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की बेटी जय इंदर कौर (Jay Inder Kaur) को अखिल भारतीय जाट महासभा की पंजाब महिला शाखा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

एआईजेएमएस के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है. एआईजेएमएस की ओर से कहा गया कि सार्वजनिक जीवन में अपने अनुभव का उपयोग करते हुए कौर संगठन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगी और समाज के उत्थान के लिए काम करेंगी.

कौर ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की जगह ली है. नवजोत कौर सिद्धू को पिछले साल इस पद पर नियुक्त किया गया था. इससे पहले नवजोत कौर सिद्धू की ओर से राजनीतिक छोड़कर दोबारा से डॉक्टरी के पेशे में जाने के संकेत भी दिए गए.

पुरानी है दोनों परिवारों की दुश्मनी

करीब 4.5 साल तक एक ही पार्टी में रहने के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह के परिवार की दुश्मनी कायम रही. नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध की वजह से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देना पड़ा. 

कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब लोक कांग्रेस बनाने के बाद से ही इंदर कौर राजनीति में एक्टिव नज़र आ रही हैं. हाल में ही समाप्त हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में इंदर कौर एक्टिव नज़र आई और पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रचार का जिम्मा भी संभाल रखा था.

Punjab News: पंजाब में हुआ महिला किसान यूनियन का गठन, संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर करेंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget