एक्सप्लोरर

2018-20 के दौरान दलितों के खिलाफ अत्याचार के 1.3 लाख से अधिक मामले, यूपी, बिहार लिस्ट में ऊपर

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में 3 सालों में अनुसूचित जातियों (SC) के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा 36,467 केस दर्ज हुए, इसके बाद बिहार (20,973 मामले), राजस्थान में 18,418 मामले दर्ज किए गए. 

देश में दलितों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं. सबसे ज्यादा इस तरह के मामले यूपी, बिहार और राजस्थान से सामने आए हैं. सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि 2018 और 2020 के बीच अलग-अलग राज्यों में दलितों के खिलाफ अपराध के तहत लगभग 139,045 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 50,291 तो अकेले पिछले साल दर्ज किए गए हैं. गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश  में 3 सालों में अनुसूचित जातियों (SC) के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा 36,467 मामले दर्ज हुए, इसके बाद बिहार (20,973 मामले), राजस्थान (18,418) और मध्य प्रदेश (16,952) मामले दर्ज किए गए. 

द इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, जिन राज्यों में दलितों के खिलाफ सबसे कम अपराध दर्ज किए गए, उनमें पश्चिम बंगाल तीन साल में केवल 373 मामले थे, पंजाब (499 मामले), छत्तीसगढ़ (921) और झारखंड (1,854). हालांकि, कुछ कार्यकर्ताओं ने इन राज्यों पर प्रशासनिक विफलताओं का आरोप लगाया जिसके चलते कथित रूप से कई दलित पीड़ित शिकायत तक दर्ज नहीं करा सके. दलितों के खिलाफ अपराध के मामले 2019 में 45,961 और 2018 में 42,793 थे. गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि 2020 में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पीओए) अधिनियम के खिलाफ अत्याचार रोकथाम के तहत 53,886 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल में 49,608 थे.

दक्षिणी राज्यों की स्थिति को लेकर सरकार ने अपने जवाब में कहा कि तमिलनाडु में तीन सालों में दलितों के खिलाफ अपराध के 3,831 मामले दर्ज  हुए, जबकि केरल में 2,591 मामले दर्ज किए गए. आंध्र प्रदेश में 5,857, तेलंगाना में 5,156 और कर्नाटक में 4,227 मामले दर्ज हुए. गुजरात ने तीन साल में 4,168 मामले दर्ज किए जबकि हरियाणा ने 3,257 मामले दर्ज किए.

बसपा सांसद दानिश अली ने मांगा था सरकार से जवाब

बहुजन समाज पार्टी के अमरोहा से  सांसद कुंवर दानिश अली के एक सवाल के जवाब में, गृह मंत्रालय ने बताया कि पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था भारतीय संविधान के तहत राज्य के विषय हैं. दलितों सहित सभी नागरिक राज्य सरकारों के अधीन हैं. अली ने कहा कि वह जवाब से संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि उन्होंने "दलितों के खिलाफ अपराधों की संख्या जिलेवार ब्योरा" मांगा था. उन्होंने 'द इकनॉमिक टाइम्‍स' से बात करते हुए बताया 'उन्होंने सिर्फ प्रमुख डेटा पॉइंट दिए हैं जो यह भी दिखाते हैं कि अपराध बढ़ रहे हैं. "जाति भेदभाव के बारे में विस्तार से बात करनी होगी ताकि हम इस मामले से निपट सकें."

वहीं अखिल भारतीय दलित महिला अधिकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक विमल थोराट ने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि मगर इसका मतलब यह नहीं क‍ि न्‍याय भी मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि बढ़ते मामले यह बताते हैं कि दलितों के बीच कानून की समझ बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: परिवारवाद के आरोपों को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, जानें- क्या कहा

UP Election 2022: शाहजहांपुर में टूटने पुल पर शुरू हुई सियासत, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget