एक्सप्लोरर

बाराबंकीः नाबालिग लड़की का शव बरामद, चार दिन से थी लापता

बाराबंकी में चार दिन से लापता नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है.

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अभी नाबालिग लड़की के शव का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि एक और नाबालिग लड़की के शव मिलने से हड़कम्प मच गया है. दरअसल, मृत लड़की स्कॉलरशिप का आवेदन करने एक जनसेवा केन्द्र गई थी. बाद में वहीं से लापता हो गई. दो दिन बाद बाद में उसका शव नहर में मिला. परिजनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है.

मामला बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर इलाके का है. जहां एक नाबालिग लड़की स्कॉलरशिप का आवेदन करने एक जनसेवा केन्द्र पर गई थी. हालांकि, वह लौट कर नहीं आई. देर होने के बाद परिजनों ने लड़की की खोजबीन शुरू की. जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने दो लोगों के विरुद्ध शिकायत दी. परिजनों की अपील पर पुलिस ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, अब लगभग चार दिन बाद लड़की की लाश एक नहर में मिली है. लड़की का शव मिलने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है.

15 अक्टूबर से लापता थी लड़की परिजनों ने बताया कि 15 अक्टूबर को लड़की घर से निकली थी. लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं आई. जिसके बाद लड़की को ढूंढने का प्रयास किया गया. इसके लिए वह उस जनसेवा केन्द्र भी गए लेकिन कहीं पता नही चला. एक दिन की खोजबीन के बाद लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दी गई. इसके लिए परिजनों ने दो लोगों राहुल वर्मा और नीरज यादव पर शक जाहिर किया. हालांकि, पुलिस ने राहुल वर्मा का नाम लिखने की बात कही. नीरज यादव का नाम निकालने के बाद ही गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया. 17 अक्टूबर को पुलिस ने राहुल वर्मा को हिरासत में लेकर थाने के लॉकअप में बन्द कर दिया और आज तक वह थाने पर ही बन्द है.

चार दिन बाद मिला शव उधर, लड़की के परिजनों ने बताया कि चार दिन बाद लड़की का शव नहर में मिला. लड़की का शव जिस दशा में मिला उससे शक होता है कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म हुआ है फिर उसकी हत्या कर नहर में फेंक दिया गया है. जिन लोगों पर उन्होंने शक जाहिर किया है, उनसे कड़ाई से पूछताछ हो तो स्थिति साफ हो सकती है. इस मामले में बाराबंकी के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कुर्सी इलाके की एक नहर से लड़की का शव बरामद हुआ था. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सुसंगत धाराओं को बढ़ा कर जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगी उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः

आगराः मेडिकल परीक्षा में ब्लूटुथ के जरिए नकल कर रहे थे 10 छात्र, पुलिस को गैंग का शक उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के 336 नए मामले, अब तक 933 लोगों की गई जान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget