एक्सप्लोरर

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 IPS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने 43 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. तबादला किए गए ज्यादातर अधिकारी 2015 बैच के हैं.

लखनऊ: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार ने 17 जिला पुलिस प्रमुखों सहित 43 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. यह तबादला मंगलवार देर रात किया गया. सरकार ने 2015 बैच के 10 आईपीएस अधिकारियों को जिला पुलिस प्रमुख भी नियुक्त किया है.

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा को एसआईटी (लखनऊ) में स्थानांतरित कर दिया गया और उनकी जगह चंदौली के एसपी हेमंत कुटियाल को नियुक्त किया गया है. लखनऊ, ईस्ट जॉन के एडिशनल उपायुक्त अमित कुमार अब एसपी चंदौली के रूप में पदभार संभालेंगे.

कन्नौज के एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह इसी पद पर सोनभद्र जाएंगे. उनकी जगह फतेहपुर के एसपी प्रशांत वर्मा को दिया गया है. मुजफ्फरनगर के एडिशनल एसपी सतपाल फतेहपुर के नए जिला पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

प्रयागराज (ट्रांस-यमुना) एसपी चक्रेश मिश्रा को इसी पद पर यमुना प्रसाद की जगह संभल में स्थानांतरित किया गया है, वहीं यमुना प्रसाद लखनऊ में पीएसी मुख्यालय में शामिल होंगे.

शामली के एसपी नित्यानंद राय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (खुफिया) के रूप में पदभार संभालेंगे. उनकी जगह वाराणसी के एसपी (सुरक्षा) सुकीर्ति माधव को लाया गया है.

गोरखपुर शहर के एसपी कौस्तुभ को संत कबीर नगर के नए एसपी के रूप में नियुक्त किया गया, वहीं पहले इस पद पर रहे बृजेश सिंह उसी क्षमता के साथ यूपी 112, लखनऊ में शामिल होंगे.

शाहजहांपुर की एएसपी (ग्रामीण) अपर्णा गौतम को सुनीति की जगह औरैया का नया एसपी बनाया गया है. वहीं सुनीति को उसी क्षमता के साथ अमरोहा भेजा गया है.

अमरोहा के एसपी विपिन ताडा को देवेंद्रनाथ की जगह बलिया जिला पुलिस प्रमुख के रूप में स्थानांतरित किया गया है, वहीं देवेंद्रनाथ को सीबी-सीआईडी, लखनऊ में स्थानांतरित किया गया है.

मेरठ में एसपी (ग्रामीण) अवनीश पांडेय, एसपी मैनपुरी के रूप में पद संभालेंगे और अजय कुमार की जगह लेंगे. अजय कुमार को फिरोजाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है. फिरोजाबाद के एसपी सचिंद्र पटेल को एटीएस (लखनऊ) में स्थानांतरित कर दिया गया है.

गाजियाबाद के एसपी (ग्रामीण) नीरज कुमार को संजीव सुमन की जगह हापुड़ स्थानांतरित किया गया है, वहीं संजीव लखनऊ पुलिस आयुक्तालय से जुड़ेंगे.

आगरा के एसपी (पूर्व) प्रमोद कुमार को मिर्जा बंजर बेग के स्थान पर ललितपुर का नया पुलिस प्रमुख बनाया गया है. मिर्जा को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में उसी क्षमता में स्थानांतरित किया गया है.

सहारनपुर एसपी (ग्रामीण) अशोक कुमार मीणा को फतेहगढ़ का नया एसपी बनाया गया. अलीगढ़ एसपी (शहर) के रूप में तैनात अभिषेक को नोएडा पुलिस आयुक्तालय में स्थानांतरित कर दिया गया है.

लखनऊ डीसीपी स्वप्निल ममगाई को ईओडब्ल्यू (लखनऊ) में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि डीसीपी (पूर्व क्षेत्र) चारु निगम को मेरठ के पीएसी कमांडेंट के रूप में स्थानांतरित किया गया है. एएसपी के रूप में सेवारत 2016-17 बैच के 12 अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

बीजेपी कर रही मिशन 2022 की तैयारी, बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति पर हो रही है चर्चा UP Film City विवाद: योगी के मंत्री मोहसिन रजा का बड़ा दावा, 'बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का दबाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget