एक्सप्लोरर

शरद पवार गुट के इस नेता ने EC में जमा कराए 9 लाख रुपये, अजित पवार के खिलाफ EVM की होगी जांच?

Yugendra Pawar News: एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने बारामती सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में अपने भतीजे और शरद गुट के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को हराया था. 23 नवंबर को परिणाम घोषित हुए थे.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी बहुमत मिलने के बाद विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच शरद पवार गुट के नेता युगेंद्र पवार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने चुनाव आयोग में अजित पवार के खिलाफ आवेदन दिया है. बारामती सीट से एनसीपी (SP) के उम्मीदवार रहे युगेंद्र पवार ने 19 EVM के माइक्रोकंट्रोलर को सत्यापित करने के लिए जिला प्रशासन के पास आवेदन दाखिल किया है.

एनसीपी (SP) के नेता युगेंद्र पवार ने इस काम के लिए करीब 9 लाख रुपये (8.96 लाख रुपये) जमा कराए हैं. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे. चुनाव परिणाम आने के 7 दिन के अंदर ईवीएम वेरिफिकेशन के लिए आवेदन दायर करना था. 

EVM माइक्रोकंट्रोलर वेरिफिकेशन के लिए आवेदन

शरद पवार गुट के नेता युगेंद्र पवार के अलावा विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले कई और प्रत्याशियों ने भी ईवीएम माइक्रोकंट्रोलर के वेरिफिकेशन की मांग करते हुए आवेदन दाखिल किए हैं. इनमें एनसीपी (एसपी) के हडपसर से उम्मीदवार प्रशांत जगताप, पुणे कैंट से कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश बागवे भी शामिल हैं.

सुप्रीम कोर्ट का क्या है दिशा-निर्देश

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव परिणाम के बाद प्रत्याशियों ने 137 EVM में माइक्रोकंट्रोलर के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन दायर किया. फी के तौर पर इन उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को करीब 66.64 लाख रुपये की राशि जमा कराई है. EVM में माइक्रोकंट्रोलर के वेरिफिकेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट का साफ तौर से दिशा निर्देश है. 

इसमें नियम है कि किसी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव नतीजों के बाद कोई उम्मीदवार अगर दूसरे या तीसरे नंबर पर आते हैं तो वो माइक्रोकंट्रोलर की जांच के लिए आग्रह कर सकते हैं. ईवीएम में से 5 फीसदी माइक्रोकंट्रोलर की ही जांच करने का नियम है.

बता दें 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम में महायुति गठबंधन के घटक दलों ने शानदार प्रदर्शन किया. बीजेपी ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, महाविकास आघाड़ी को महज 46 सीटों पर जीत हासिल हुई.

ये भी पढ़ें:

गांव से वापस आने के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बड़ा बयान, महायुति में क्लियर कर दिया अपना रोल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget