एक्सप्लोरर

गांव से वापस आने के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बड़ा बयान, महायुति में क्लियर कर दिया अपना रोल?

Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे कुछ दिनों के गांव प्रवास के बाद वापस लौटे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के चुनाव का फैसला प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह करेंगे.

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र में महायुति के नए मुख्यमंत्री चुनने की जुगत के बीच एकनाथ शिंदे कुछ दिन के लिए गांव चले गए थे. इस बीच राजनीतिक गलियारों में हल्ला हो गया कि शिवसेना प्रमुख कुछ बड़ी रणनीति तैयार कर रहे हैं. अब वह अपने गांव से वापस आ गए हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है. एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस कर के कहा, "मैंने अपनी भूमिका क्लियर की है. PM मोदी और अमित शाह CM का फैसला लेंगे. हम मजबूती के साथ उनके साथ हैं."

एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी तबीयत अभी अच्छी है. उनसे अभी भी लोग मिलने आ रहे हैं. शिवसेना चीफ ने कहा, "हमारी सरकार जनता की आवाज़ वाली सरकार है. हमारी सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं. हमारी सरकार आम आदमी की सरकार है."

एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट की अपनी भूमिका?
वहीं, महायुति में अपनी भूमिका को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैंने अपनी भूमिका क्लियर की है. PM मोदी और अमित शाह CM का फैसला लेंगे. नरेंदई मोदी और अमित शाह भाई जो कहेंगे उन्हें हमारा समर्थन है. हमें क्या मिला यह हमारा फैसला नहीं है, जनता को क्या मिले यह हमारा फैसला है."

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन दल महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने लायक भी नहीं छोड़ा है.

महायुति की बैठक के बीच गांव चले गए थे एकनाथ शिंदे 
जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार (29 नवंबर) को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव दारेगांव के लिए रवाना हुए थे. इससे पहले मुंबई में महागठबंधन की बैठक होने वाली थी, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए. इस बीच ऐसा माना जा रहा था कि महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर जो फैसले किए जा रहे हैं, वह इससे खुश नहीं हैं. 

दो दिन बाद यानी रविवार (1 दिसंबर) को एकनाथ शिंदे फिर वापस आ गए हैं. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार की शाम तक कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकते हैं और महायुति के सीएम पद को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे से शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कर दी ये मांग, सरकार गठन से पहले डिमांड मानेंगे पार्टी प्रमुख?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget