एक्सप्लोरर

Maharashtra: महिला पहलवानों को लेकर राज ठाकरे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- 'जब आप गुजरात के CM थे...'

Wrestlers Protest: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि पहलवान न्याय की गुहार लगा रहे हैं. ऐसे में उनकी बातें सुनी जाएं और कोई समाधान निकाला जाए.

Wrestlers Protest News: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के समर्थन पर अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की कि उनकी मांगों को सुना जाए. राज ठाकरे ने कहा कि 'देश की बेटियां' जिनकी मेहनत से देश के कई मेडल जीते, वे न्याय की गुहार लगा रही हैं. उनके साथ 28 मई को जो हुआ वैसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था. उन्होंने पीएम से अपील की कि इन मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है, उनकी बातें सुनी जाएं और समाधान निकाला जाए.

राज ठाकरे ने पीएम मोदी लिखी चिट्ठी

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी. इसमें उन्होंने कहा, "महिला पहलवान, जिन्हें हम गर्व से हमारे देश की बेटिंया कहते हैं, और जिनके कठिन परिश्रम के बल पर देश के कई मेडल देखने का मौका मिला, वे कई दिनों में दिल्ली में न्याय की गुहार लगा रही हैं."  

चिट्ठी में राज ठाकरे ने आगे लिखा, "भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगा है. वे सरकार से इस बात का आश्वासन चाहते हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा और अपनी लड़ाई में किसी 'बाहुबली' से दबाव और बाधा महसूस नहीं करेंगे. पहले जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे आप उत्तराखंड में हुए हादसे या मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के बाद मदद के लिए पहुंचे थे. यह आपकी सहानुभूति थी और महिला पहलवान पीएमओ से या आपके पीएमओ आवास से बस एक छोटी सी ड्राइव की दूरी पर हैं, अपने लिए आपसे वही दया मांगती हैं; जिसे लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की पूरी सहानुभूति है."

अपने खत में उन्होंने ये भी लिखा, "नहीं तो, कौन सा एथलीट हमारे देश के लिए पदक जीतने के लिए लगन से कोशिश करेगा, अगर उनकी कड़ी मेहनत को सम्मान नहीं मिला? अगर हम उनकी शिकायतों के प्रति सरकार की उदासीन तस्वीर बनाने की इजाजत देते हैं तो 'खेलो इंडिया' का आदर्श वाक्य एक सपना बनकर रह जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget