एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सीएम शिंदे के दावोस दौरे पर आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल, पूछा- इतने लोगों को क्यों ले जा रहे हैं?

Eknath Shinde Davos Visit: उद्धव गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे के दावोस दौरे पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि वह अपने साथ इतने लोगों को क्यों ले जा रहे हैं?

Aaditya Thackeray on Eknath Shinde: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के दावोस दौरे पर शिवसेना (यूबीटी गुट) नेता आदित्य ठाकरे का कहना है, ''वह अपने साथ 50 लोगों का प्रतिनिधिमंडल ले जा रहे हैं... वह अपने साथ इतने लोगों को क्यों ले जा रहे हैं, कोई नहीं जानता.'' इन 50 लोगों में से कोई भी बिजनेसमैन नहीं है और कोई ऐसा नहीं है जो महाराष्ट्र के बारे में बोल सके. यहां ओएसडी, पीए, सांसद और पूर्व सांसद हैं... भले ही वे अपना खर्च खुद उठा रहे हों, क्या उनके पास विदेश मंत्रालय से अनुमति है?...''

आदित्य ठाकरे ने की सीएम शिंदे की आलोचना
आदित्य ठाकरे ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आदित्य ठाकरे ने कहा, 'असंवैधानिक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अधिकारियों, कर्मचारियों आदि सहित लगभग 50 लोगों को दावोस ले जाने वाले हैं. जब उन्होंने आखिरी दौरा किया था तो उन्होंने 28 घंटे में 40 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे.' आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दावोस यात्रा की आलोचना की है. आदित्य ठाकरे ने कहा, जब आप ऐसा दौरा करते हैं तो वित्त विभाग और विदेश मंत्रालय से अनुमति की आवश्यकता होती है. अब खबर है कि इस दौरे में 10 लोगों को इजाजत दी गई है. क्या इस केंद्रीय मंत्रालय ने अब अन्य लोगों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति दे दी है? 

आदित्य ठाकरे ने उठाये सवाल
वर्तमान सांसद, पूर्व सांसद, निजी एजेंसियों के कुछ प्रचारक, सीएम और डीसीएम के पीए की पूरी टीम, मुख्यमंत्री के ओएसडी साथ जा रहे हैं. आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा, इस प्रतिनिधिमंडल में कोई व्यवसायी नहीं हैं. यहां 50 लोग क्या करेंगे? वहां केवल मुख्यमंत्री द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, एमओयू के लिए केवल सरकार के प्रमुख और संबंधित अधिकारियों की आवश्यकता होती है. इतना बड़ा राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल क्यों?

ये भी पढ़ें: Mumbai Fire Video: मुंबई के नगर निगम स्कूल में लगी आग, दावा- गैस सिलेंडरों में हुआ विस्फोट, चारों तरफ दिखा धुएं का गुबार

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget