एक्सप्लोरर

मुंबई हिट एंड रन केस में शिवसेना नेता के बेटे का नाम, कौन हैं मिहिर शाह जिसपर लगे हैं ये आरोप?

Mumbai BMW Hit-And-Run: मुंबई हिट एंड रन केस में शिवसेना नेता मिहिर शाह का भी नाम सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने अबतक आरोपी के पिता समेत दो को गिरफ्तार किया है, लेकिन मिहिर अभी भी फरार है.

Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार सुबह एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कार चालक राजेश शाह और उसमें सवार राजऋषि राजेंद्रसिंह बिदावत पर मामला दर्ज कर उन्हें रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया. वर्ली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय कावेरी नखवा के रूप में हुई है.

घटना के एक आरोपी मिहिर शाह (Mihir Shah) अभी भी फरार हैं, और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है. पुलिस मामले में पूरी सक्रियता से कार्रवाई कर रही है.

कौन हैं मिहिर शाह?
मिहिर शाह महाराष्ट्र के पालघर जिले में शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे हैं. मिहिर ने 10वीं तक की पढ़ाई की और फिर अपने पिता के कंस्ट्रक्शन व्यवसाय में शामिल हो गए. दुर्घटना के समय, कथित तौर पर मिहिर लग्जरी कार चला रहा था और उसके साथ उसका ड्राइवर राजऋषि बिदावर भी था, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में है.

मिली जानकारी के अनुसार, कावेरी नखवा सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनी बेसेंट रोड पर अपने पति प्रदीप के साथ दुपहिया वाहन से जा रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद कावेरी नखवा सड़क पर गिर गईं. आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कावेरी को सरकारी नायर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कावेरी और उनके पति मछुआरा समुदाय से थे और वे कोलाबा में ससून डॉक से अपने घर जा रहे थे.

वर्ली थाने के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद राजेश शाह और राजऋषि राजेंद्रसिंह बिदावत को गिरफ्तार किया गया है. उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: Mumbai Hit and Run Case: मुंबई हिट एंड रन का आरोपी अब भी फरार, तलाश में पुलिस की चार टीमें, पिता समेत दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget