एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद वारिस पठान का बड़ा बयान, 'मुसलमानों की दुकानें और कश्मीरी छात्रों को...'

Pahalgam Terror Attack: वारिस पठान ने कहा कि पहलाम आतंकी हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मुसलमान सड़क पर उतरकर लड़ेंगे आतंकवादियों को खदेड़ कर मारेंगे.

Waris Pathan on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का रोष पूरे देश में बराबर बना हुआ है. 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर देने वालों के खिलाफ भारत के हर कोने से इंतकाम की आवाज उठ रही है. आतंकियों ने धर्म पूछ कर गोलियां चलाईं, यह बात जबसे सामने आई है, लोगों में गुस्सा और ज्यादा है. इसका खामियाजा अब देश के अंदर मुस्लिम समुदाय के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. हाल ही में खबरें आई हैं कि मुस्लिम समुदाय की दुकानें बंद करवा दी गईं तो कहीं कश्मीरी स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई. इसे महाराष्ट्र में असदुद्दीन ओवैसी के नेता वारिस पठान ने गलत बताया है. 

पहलगाम आतंकी हमले पर AIMIM नेता वारिस पठान का कहना है, "पहलगाम आतंकी हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है. दरिंदे आतंकियों ने बेगुनाह-बेकसूर पर्यटकों का नाम पूछा, धर्म पूछा और उन्हें गोली मार दी. यह सरासर गलत है. इस वक्त देश के 146 करोड़ लोग एकसाथ खड़े हैं और सबके सब इसकी निंदा करते हैं."

मुस्लिम समुदाय ने किया आतंकवाद का विरोध- वारिस पठान
असदुद्दीन ओवैसी के नेताओं ने कहा, ''जुमे के दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की और पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. गुरुवार को भी कैंडल मार्च निकाला गया. हर भारतीय दुखी है और यह चाहता है कि आतंकवाद का खात्मा हो.''

'आतंकवादियों और उनके आकाओं का हो खात्मा'
वारिस पठान ने आगे कहा, ''ऑल पार्टी मीटिंग में भी हमने कहा कि हम सब एकसाथ खड़े हैं. सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं. हम भी चाहते हैं कि सरकार कड़े से कड़ा एक्शन ले क्योंकि यह समय कार्रवाई का है. आतंकवादी और उनके शैतान आका, जो पड़ोसी मुल्क में बैठकर आतंक फैला रहे हैं, उनका भी खात्मा होना चाहिए. पूरी तरह से आतंकवाद का सफाया करना बहुत जरूरी है.''

आतंकी हिन्दू-मुस्लिम में बांटना चाहते थे और देश बट गया- वारिस पठान
AIMIM नेता ने कहा, "अब देश के अंदर लोग सोशल मीडिया पर अपने ही देश के लोगों को गाली बक रहे हैं. यही आतंकवादियों का मंसूबा था कि हिन्दू-मुस्लिम में लोगों को बांट दिया जाए और ये लोग आपस में भिड़ जाएं. आप उनके मंसूबों को कामयाब क्यों कर रहे हैं? हमें तो उनके मंसूबों को खत्म करना है. पूरा देश एकसाथ खड़ा हुआ है और हम भी साथ हैं."

मुसलमानों के प्रति देशवासियों का गलत व्यवहार- वारिस पठान
वारिस पठान ने कहा, "जरूरत पड़ी तो हिन्दुस्तानी मुसलमान सड़क पर चला जाएगा और लड़ेगा. आतंकवादियों को खदेड़ कर मार देंगे. हमारे दिलों के अंदर यह जज्बा है. आप हमें गालियां बक रहे हैं. मुसलमान की दुकानें तोड़ रहे हैं, कश्मीरी स्टूडेंट को मार रहे हैं. यह सब तो गलत है. हर कश्मीरी ने भी इसकी निंदा की है. सबने कहा है कि आतंकवाद और आतंकवादियों का खात्मा करना चाहिए."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget